‘ऑस्ट्रेलिया को विराट में अपनी झलक दिखती थी’, कोहली के संन्यास पर कंगारू मीडिया ने क्या कहा?

Australian Media on Virat Kohli’s Test Cricket Retirement: विराट कोहली ने 12 मई को अपने टेस्ट कैरियर पर विराम लगा दिया. विराट के संन्यास के बाद क्रिकेट जगत से कई तरह की प्रतिक्रियाएं आईं. वहीं कोहली के क्रिकेट पर प्रकाश डालते हुए ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने भी अपने रिएक्शन दिए.

Australian Media on Virat Kohli’s Test Retirement: भारतीय स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान विराट कोहली ने 12 मई को अपने टेस्ट कैरियर पर विराम लगा दिया. उन्होंने 123 टेस्ट मैचों में शिरकत करते हुए 9270 रन बनाए, जिसमें 31 शतक और 30 अर्धशतक शामिल रहे. उनके मैदान पर केवल होने मात्र से टीम इंडिया आत्मविश्वास से भरी रहती थी. आगामी इंग्लैंड दौरे पर भी उनके क्रिकेट कौशल की फैंस को उम्मीद थी, लेकिन कोहली ने संन्यास का फैसला अपने इंस्टाग्राम पर दिया. विराट ने 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू किया था, जिसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जनवरी 2025 में समाप्त किया. इस दौरान विराट अगर भारत के अलावा कहीं सबसे ज्यादा सफल रहे थे, तो वह था ऑस्ट्रेलिया. उनके आक्रामक तेवर ने कंगारू धरती पर गजब की प्रतिक्रियाएं बटोरी थीं. विराट के संन्यास के बाद ऑस्ट्रेलियाई अखबारों ने विराट के बारे में अपनी प्रतिक्रियाएं दीं. 

भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया में शानदार प्रदर्शन से महानता हासिल की है और अब वह सफेद जर्सी पहनकर उनके गेंदबाजों को परेशान नहीं कर पाएंगे तो ऑस्ट्रेलिया के सभी अखबारों ने उनकी तारीफों के पुल बांधे हैं. सोमवार को कोहली ने अपने शानदार टेस्ट करियर से अलविदा कहा तो ऑस्ट्रेलिया के मुख्य अखबार ‘दैनिक सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड’ ने इस भारतीय आइकन के बारे में कहा, ‘‘ऑस्ट्रेलियाई लोगों को कोहली का अविश्वसनीय बल्लेबाजी कौशल और मैदान पर तीखे तेवर का संयोजन आकर्षित करता था जिससे कईयों को उसमें अपनी झलक दिखती.’’

अखबार ने लिखा, ‘‘कोहली की ऑस्ट्रेलिया में पहली श्रृंखला 2011-12 में थी जिसमें माइकल क्लार्क की अगुआई वाली टीम का प्रदर्शन एकतरफा रहा. 4-0 के स्कोरलाइन के बावजूद कोहली ने कई समकालीनों की तुलना में अधिक निडरता दिखाई और एडिलेड में शतक के साथ इसका समापन किया.’’ एससीजी दर्शकों को उंगली दिखाने के लिए उनकी आलोचना भी हुई. अखबार ने लिखा, ‘‘यह ऑस्ट्रेलियाई दर्शकों के साथ लड़ाई की शुरुआत थी जो इस साल जनवरी में टेस्ट क्रिकेटर के रूप में उनके अंतिम दिन समाप्त हुई जब उन्होंने उसी भीड़ को ‘सैंडपेपर’ का इशारा किया.’’

ऑस्ट्रेलियाई ब्रॉडकास्टिंग कोरपोरेशन’ (एबीसी) ने भारत के टेस्ट कप्तान के रूप में उनके सफल कार्यकाल पर प्रकाश डाला जिसमें ऑस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक श्रृंखला जीत भी शामिल है. एबीसी ने लिखा, ‘‘उनके टेस्ट करियर को 2014 से 2022 के बीच कप्तान के रूप में उनके कार्यकाल के लिए भी याद किया जाएगा जिसमें उन्होंने 68 टेस्ट मैचों में से 40 में जीत दिलाई और इस प्रारूप में देश के सबसे सफल कप्तान बने तथा दक्षिण अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ (53) और ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग (48) और स्टीव वॉ (41) के बाद जीत के मामले में चौथे स्थान पर रहे.’’

‘न्यूज डॉट कॉम डॉट एयू’ में छपी खबर का शीर्षक ‘विराट कोहली ने संन्यास की घोषणा करके 1.4 अरब दिलों को तोड़ दिया.’ वहीं ‘फॉक्स स्पोर्ट्स’ ने लिखा कि कोहली और रोहित शर्मा की अनुपस्थिति से भारतीय बल्लेबाजी लाइन अप में ‘बड़ा खालीपन’ आ जाएगा.

PBKS vs DC मैच से नहीं शुरू होगा IPL 2025, रद्द हुआ मैच इस दिन खेला जाएगा

कोहली का टेस्ट क्रिकेट से संन्यास, अब शायद ही कोई तोड़ पाएगा महान सचिन का रिकॉर्ड

भारतीय क्रिकेट में पहली बार दिखा किसी कोच का दम, गौतम गंभीर अब चलेंगे अपने मोहरे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >