ICC World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया ने दर्ज की वर्ल्ड कप में पहली जीत, श्रीलंका को 5 विकेट से हराया

ICC Cricket World Cup 2023, Australia vs Sri Lanka: ऑस्ट्रेलिया ने लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में श्रीलंका को पांच विकेट से हराकर वर्ल्ड कप में अपनी पहली जीत दर्ज की है. इस जीत से ऑस्ट्रेलिया का आत्मविश्वास वापस लौटा होगा. पहले ए��म जम्पा ने 4 विकेट चटकाकर श्रीलंका को 209 के स्कोर पर रोकने में मदद की. जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने पांच विकेट खोकर 35.2 ओवर में यह मुकाबला जीत लिया. मिशेल मार्श और जोश इंग्लिस ने अर्धशतकीय पारी खेली. हालांकि ऑस्ट्रेलिया की बल्लबाजी ने ज्यादा प्रभावित नहीं किया.

Live Updates
3:08 AM. 17 Oct 23 9:38 PM. 16 Oct

वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया की पहली जीत, श्रीलंका को 5 विकेट से रौंदा

ऑस्ट्रेलिया ने शानदार वापसी करते हुए वर्ल्ड कप 2023 की अपनी पहली जीत दर्ज कर ली है. लखनऊ के एकाना स्टेडियम में कंगारुओं ने श्रीलंका को पांच विकेट से हरा दिया है. एडम जम्पा ने गेंद से कमाल दिखाया और चार विकेट चटकाए. इसकी मदद से ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका को 209 के छोटे स्कोर पर रोक दिया. जवाब में ऑस्ट्रेलिया को भी शुरुआती झटके लगे. लेकिन मिशेल मार्श और जोश इंग्लिस की अर्धशतकीय पारी के दम पर टीम ने 35.2 ओवर में जीत दर्ज कर ली. दूसरी ओर श्रीलंकाई टीम को अपनी तीसरी हार का सामना करना पड़ा है और टीम अंक तालिका में सबसे नीचे पहुंच गई है.

3:08 AM. 17 Oct 23 9:38 PM. 16 Oct

Aus vs SL Live Score: ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका, लाबुशेन आउट

ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका लगा है. मार्नस लाबुशेन 40 रन बनाकर आउट हो गए हैं. करुणारत्ने ने मधुशंका की गेंद पर बेहतरीन कैच पकड़ा है. हालांकि ऑस्ट्रेलिया अब भी गेम में बना हुआ है. क्योंकि टीम ने 158 रन बना लिए हैं और जीत के लिए 210 रन ही बनाने हैं. 20 से ज्यादा ओवर बचे हुए हैं.

3:08 AM. 17 Oct 23 9:38 PM. 16 Oct

Aus vs SL Live Score: ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 100 के पार

ऑस्ट्रेलिया ने 18 ओवर में 100 का स्कोर पार कर लिया है. इस दौरान टीम को तीन झटके लगे हैं. जोश इंग्लिस 14 और मार्नस लाबुशेन 24 रन बनाकर खेल रहे हैं. दोनों की एक बड़ी साझेदारी करनी होगी.

3:08 AM. 17 Oct 23 9:38 PM. 16 Oct

Aus vs SL Live Score: ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका, मार्श आउट

मिशेल मार्श अर्धशतक बनाकर आउट हो गए हैं. खराब तालमेल के कारण 52 के स्कोर पर खेल रहे मार्श रन आउट हो गए. नए बल्लेबजा जोस इंग्लिस क्रीज पर आए हैं.

3:08 AM. 17 Oct 23 9:38 PM. 16 Oct

Aus vs SL Live Score: 10 ओवर में ऑस्टेलिया ने बनाए 62 रन

ऑस्ट्रेलिया ने 10 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 62 रन बना लिए हैं. डेविड वॉर्नर और स्टीम स्मिथ का विकेट जल्दी-जल्दी गिर जाने के बाद मिशेल मार्श और मार्नस लाबुशेन ने पारी को संभाला.

3:08 AM. 17 Oct 23 9:38 PM. 16 Oct

Aus vs SL Live Score: स्टीव स्मिथ आउट, ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका

दिलशान मधुशंका ने अपने एक ही ओवर में ऑस्ट्रेलिया को दो झटके दे दिए हैं. स्टीव स्मिथ बिना खाता खोले आउट हो गए हैं. मधुशंका ने स्मिथ को पगबाधा आउट कर दिया है. चौथे ओवर में 24 के स्कोर पर कंगारुओं को दूसरा झटका लगा है.

मुख्य बातें

ICC Cricket World Cup 2023, Australia vs Sri Lanka: ऑस्ट्रेलिया ने लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में श्रीलंका को पांच विकेट से हराकर वर्ल्ड कप में अपनी पहली जीत दर्ज की है. इस जीत से ऑस्ट्रेलिया का आत्मविश्वास वापस लौटा होगा. पहले एडम जम्पा ने 4 विकेट चटकाकर श्रीलंका को 209 के स्कोर पर रोकने में मदद की. जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने पांच विकेट खोकर 35.2 ओवर में यह मुकाबला जीत लिया. मिशेल मार्श और जोश इंग्लिस ने अर्धशतकीय पारी खेली. हालांकि ऑस्ट्रेलिया की बल्लबाजी ने ज्यादा प्रभावित नहीं किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >