World Cup 2023: लगातार दो हार के बाद खूंखार हुई ऑस्ट्रेलियाई टीम, रनों के सैलाब में कई रिकॉर्ड्स ध्वस्त

लगातार दो जीत दर्ज करने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद जग गई है. ऑस्ट्रेलियाई टीम को अब 5 और मैच खेलने हैं. लेकिन अगर उसे सेमीफाइनल में पहुंचना है, तो सभी मैचों में जीत दर्ज करना होगा. ऐसी स्थिति में ऑस्ट्रेलिया के कुल 14 अंक हो जाएंगे.

1 / 1
World Cup 2023: लगातार दो हार के बाद खूंखार हुई ऑस्ट्रेलियाई टीम, रनों के सैलाब में कई रिकॉर्ड्स ध्वस्त
फुल स्क्रीन में देखें

New Delhi: Australian players celebrate the wicket of Netherlands’ batter Max O’Dowd during the ICC Men’s Cricket World Cup 2023 match between Australia and Netherlands, at the Arun Jaitley Stadium, in New Delhi, Wednesday, Oct. 25, 2023. (PTI Photo/Atul Yadav)(PTI10_25_2023_000258B)

World Cup 2023: लगातार दो हार के बाद खूंखार हुई ऑस्ट्रेलियाई टीम, रनों के सैलाब में कई रिकॉर्ड्स ध्वस्त

ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत बेहद खराब रही. लगातार दो मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा. भारत ने पहले ही मैच में 6 विकेट से हराकर उसकी बोहनी खराब कर दी. उसके बाद दूसरे मैच उसे दक्षिण अफ्रीका ने 134 रन से रौंदकर बुरी तरह से बैकफुट पर ले आया. कंगारु टीम प्वाइंट्स टेबल में सबसे नीचे पहुंच गई. लेकिन श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने गियर बदला और जीत का सिलसिला शुरू किया. उसने पहले श्रीलंका को 5 विकेट से हराया और अपना खाता खोला. फिर चौथे मैच में पाकिस्तान को 62 रन से रौंद डाला. लगातार दो हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम इस समय पूरी तरह से खूंखार हो गई है.

वर्ल्ड कप 2023 में लगातार दो हार का गुस्सा ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने नीदरलैंड पर निकाला

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने वर्ल्ड कप 2023 में लगातार दो हार का पुरा गुस्सा नीदरलैंड के खिलाफ निकाला. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में बुधवार को नीदरलैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 399 रन का विशाल स्कोर बनाया. जिसमें ऑस्ट्रेलिया के दो बैटर ने शतक और दो ने अर्धशतकीय पारी खेली. वॉर्नर ने जहां 93 गेंदों में 11 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 104 रन की पारी खेली. वहीं स्टीव स्मिथ ने 68 गेंदों में 71 रन बनाए. लाबुशेन 47 गेंदों में 62 रन बनाए. लेकिन सबसे तूफानी पारी ग्लेन मैक्सवेल ने खेला. उन्होंने केवल 44 गेंदों में 9 चौकों और 8 छक्कों की मदद से रिकॉर्ड 106 रन बनाए. मैक्सवेल ने केवल 40 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं.

ऑस्ट्रेलिया ने प्वाइंट टेबल में लगाई लंबी छलांग

लगातार दो हार और फिर लगातार दो जीत के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम ने प्वाइंट्स टेबल में लंबी छलांग लगाई है. इस समय 4 मैच खेलकर दो जीत और दो हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम 4 अंक लेकर -0.193 नेट रन रेट के साथ प्वाइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर पहुंच गई है.

ऑस्ट्रेलिया के सेमीफाइनल में पहुंची की उम्मीद

लगातार दो जीत दर्ज करने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद जग गई है. लेकिन सवाल उठता है कि कंगारु कैसे सेमीफाइनल में जगह बना पाएंगे. ऑस्ट्रेलियाई टीम को अब 5 और मैच खेलने हैं. लेकिन अगर उसे सेमीफाइनल में पहुंचना है, तो सभी मैचों में जीत दर्ज करना होगा. ऐसी स्थिति में ऑस्ट्रेलिया के कुल 14 अंक हो जाएंगे. वैसे में आसानी से टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी. लेकिन अगर एक भी मैच ऑस्ट्रेलिया हारती है, तो उसे सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए दूसरी टीम के प्रदर्शन पर निर्भर रहना पड़ेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >