सेमीफाइनल से पहले ऑस्ट्रेलिया को लगा तगड़ा झटका, चोटिल ओपनर बल्लेबाज का खेलना मुश्किल

Champions Trophy: अफगानिस्तान के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया को बारिश के कारण 1-1 साझा करना पड़ा. हालांकि वह सेमीफाइनल में पहुंच गया, लेकिन इसी मैच में उसका एक ओपनर बल्लेबाज चोटिल हो गया है और आगे के मुकाबले में उसका खेलना मुश्किल माना जा रहा है.

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी में चोटों का सिलसिला अब भी जारी है. सेमीफाइनल तक पहुंची ऑस्ट्रेलिया को अब तगड़ा झटका लगा है. अफगानिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान चोटिल हुए आस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज मैथ्यू शॉर्ट भारत या न्यूजीलैंड के खिलाफ चैम्पियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल से बाहर रह सकते हैं. शॉर्ट को लाहौर में मुकाबले के दौरान फील्डिंग करते समय चोट लगी. उन्होंने पारी की तेज शुरुआत करते हुए 20 रन बनाए थे, लेकिन फिर बारिश के कारण मैच रद्द कर दिया गया. ऑस्ट्रेलिया को हालांकि इस मैच का कोई परिणाम न मिलने के बावजूद सेमीफाइनल में जगह मिल गई.

शॉर्ट ने बारिश के कारण रद्द हुए मैच में 15 गेंद में 20 रन बनाये . उन्हें अजमतुल्लाह उमरजइ ने पवेलियन भेजा था. मैथ्यू शॉर्ट (Matthew Short) की चोट को लेकर टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ ने चिंता जाहिर की. उन्होंने कहा कि शॉर्ट की स्थिति काफी गंभीर लग रही है और वे ज्यादा अच्छी तरह से चल-फिर नहीं पा रहे थे. स्मिथ को नहीं लगता कि इतने कम समय में वह पूरी तरह से फिट हो पाएंगे. आस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने आस्ट्रेलियाई एसोसिएट प्रेस से कहा ,‘‘ मुझे लगता है कि वह पूरी तरह फिट नहीं है. हमने देखा कि वह ठीक से मूवमेंट नहीं कर पा रहा था. अगले मैच में उसका रिकवर हो पाना मुश्किल होगा.’’

प्रभात खबर प्रीमियम स्टोरी: Mughal Harem Stories : हिंदू रानियां राजनीतिक समझौते की वजह से मुगल हरम तक पहुंचीं, लेकिन नहीं मिला सम्मान

अगर शॉर्ट सेमीफाइनल मुकाबले में नहीं खेल पाते हैं, तो उनकी जगह जेक फ्रेजर-मैकगर्क को शामिल किया जा सकता है. इसके अलावा, कप्तान स्मिथ खुद ट्रैविस हेड के साथ ओपनिंग करने का फैसला भी ले सकते हैं, ताकि टीम में एक अतिरिक्त गेंदबाजी विकल्प जोड़ा जा सके. ऑलराउंडर सीन एबॉट और आरोन हार्डी भी टीम में शामिल किए जा सकते हैं, वहीं स्पिनर तनवीर संघा भी संभावित विकल्पों में शामिल हैं. ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल मुकाबले में भारत या न्यूजीलैंड में से किसी एक का सामना करना होगा. अगर प्रतिद्वंद्वी भारत होता है, तो यह मुकाबला दुबई में खेला जाएगा.

स्टीव स्मिथ ने कहा कि टीम के पास भरने के लिए कुछ जगहें हैं और वे इसके लिए तैयार हैं. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि ऑस्ट्रेलियाई टीम मैथ्यू शॉर्ट की गैरमौजूदगी में सेमीफाइनल के लिए क्या रणनीति अपनाती है. अफगानिस्तान के खिलाफ बारिश के कारण ऑस्ट्रेलिया ने 1 अंक साझा किया और वह ग्रुप बी में फिलहाल पहले नंबर पर है. 

पाकिस्तानी टीम के प्रदर्शन के बाद बारिश ने खोली पोल, मैदान सुखाने में कर्मी हुआ धड़ाम, लोगों ने लिए मजे

‘हमारे पैसे से तुम्हारी सैलरी आ रही’, दुबई विवाद पर सुनील गावस्कर भयंकर गुस्सा, अंग्रेजों पर जमकर निकाली भड़ास

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >