T20 World Cup: ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच ने बतायी हार की वजह, बल्लेबाजों पर फोड़ा ठीकरा

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 12 के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 89 रनों से हरा दिया है. कप्तान आरोन फिंच ने हार की वजहें गिनायी. उन्होंने कहा कि हमें और अधिक आक्रामकता दिखानी होगी. ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज मैच में न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के आगे बेबस दिखे.

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप के पहले मैच में हार के बाद शनिवार को कहा कि टीम को अधिक सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने और अतिरिक्त आक्रामकता दिखाने की जरूरत है. ऑस्ट्रेलिया की टीम 201 रन का पीछा करते हुए 111 रन पर ढेर हो गयी. न्यूजीलैंड की यह दिसंबर 2011 के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसकी धरती पर किसी भी प्रारूप में पहली जीत है.

जो हो गया उसे बदल नहीं सकते : फिंच

आरोन फिंच ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यह बहुत बड़ी हार है और इससे हमारी संभावना को चोट पहुंची है इसमें कोई संदेह नहीं. हमें अब इस पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है. हम जो हुआ उसे बदल नहीं सकते. हम सब यही कर सकते हैं कि अगले मैच पर ध्यान केंद्रित करें और श्रीलंका के खिलाफ खेलने के लिए अच्छी तरह तैयार रहें. ऑस्ट्रेलिया का अगला मुकाबला मंगलवार को पर्थ में ही श्रीलंका से होगा.

Also Read: T20 World Cup: ऑस्ट्रेलिया की पहले मुकाबले में करारी हार, न्यूजीलैंड ने 89 रनों से जीता मैच
ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज हुए फेल

श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले से पहले फिंच ने अपने खिलाड़ियों से दमदार वापसी करने के लिए कहा. उन्होंने कहा कि हमारा भाग्य हमारे हाथ में है. हमें अधिक सकारात्मक होने और अतिरिक्त आक्रामकता दिखाने की जरूरत है और मुझे पूरा विश्वास है कि हम सब ऐसा करेंगे. 201 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत ही खराब रही. दोनों सलामी बल्लेबाज बेहतर शुरुआत नहीं दे पाये.

न्यूजीलैंड का अगला मुकाबला अफगानिस्तान से

स्थिति यह थी कि ऑस्ट्रेलिया के पांच बल्लेबाज दहाई अंक तक भी नहीं पहुंच पाये. न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों को आक्रामकता दिखाने का कोई भी मौका नहीं दिया. न्यूजीलैंड को अपना अगला मुकाबला 26 अक्टूबर को अफगानिस्तान के खिलाफ खेलना है. अफगानिस्तान को आज इंग्लैंड के हाथों पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा है. हालांकि इंग्लैंड की बल्लेबाजी भी बेहद खराब रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Agency

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >