AUS vs SL: स्टीव स्मिथ ने रचा इतिहास, शतक ठोक लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, विश्व क्रिकेट में मची सनसनी

AUS vs SL: स्टीव स्मिथ ने श्रीलंका के खिलाफ अपना 36वां शतक पूरा किया. इतना ही नहीं उन्होंने इस शतक के साथ कुल 4 रिकॉर्ड अपने नाम किए. Steve Smith Record 36th Century

AUS vs SL: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने शुक्रवार, 7 फरवरी को गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में अपने करियर का 36वां टेस्ट शतक लगाया. इस शानदार पारी के साथ, उन्होंने इंग्लैंड के जो रूट और भारत के महान क्रिकेटर राहुल द्रविड़ की बराबरी कर ली. ऑस्ट्रेलिया की कमान इस मैच में पैट कमिंस की अनुपस्थिति में स्मिथ संभाल रहे थे. उन्होंने अपने शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए कामिंदू मेंडिस की गेंद पर चौका जड़कर यह उपलब्धि हासिल की. Steve Smith Record 36th Century.

स्मिथ अब टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो गए हैं और संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं. टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में सचिन तेंदुलकर 51 शतकों के साथ शीर्ष पर हैं. उनके बाद जैक्स कैलिस ने 45, रिकी पोंटिंग ने 41 और कुमार संगकारा ने 38 शतक लगाए हैं. जो रूट, राहुल द्रविड़ और स्टीव स्मिथ 36-36 शतकों के साथ संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर हैं. इसके अलावा यह एशिया में टेस्ट में उनका सातवां शतक भी है. विदेशी क्रिकेटरों में वे तीसरे नंबर पर हैं क्योंकि उनसे आगे सिर्फ़ एलिस्टेयर कुक और जैक कैलिस हैं. स्मिथ का यह शतक 116वें मैच में आया है.

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज

खिलाड़ीटेस्ट शतक
सचिन तेंदुलकर51
जैक्स कैलिस45
रिकी पोंटिंग41
कुमार संगकारा38
जो रूट36
राहुल द्रविड़36
स्टीव स्मिथ36

लगातार दूसरा शतक जमाकर बनाया रिकॉर्ड

पहले टेस्ट में 141 रनों की शानदार पारी खेलने वाले स्टीव स्मिथ ने इस सीरीज में लगातार दूसरा शतक जड़ा. उनका यह शतक ऑस्ट्रेलिया को मजबूत स्थिति में ले गया और उन्हें क्रिकेट के दिग्गजों की सूची में शामिल कर दिया. इस शतक से स्मिथ ने सभी प्रारूपों में 48वां अंतरराष्ट्रीय शतक भी दर्ज किया, जिससे वह द्रविड़ और रोहित शर्मा के बराबर आ गए, जबकि डेविड वार्नर और रूट उनसे थोड़ा आगे हैं, जिनके नाम क्रमशः 49 और 52 शतक हैं. इसके साथ ही स्मिथ का यह कप्तान के तौर पर 17वां शतक है, जबकि एशिया में कुल 7वां शतक है.

ऑस्ट्रेलिया को मुश्किल स्थिति से निकाला

जब ट्रेविस हेड (21) और मार्नस लाबुशेन (4) जल्दी आउट हो गए, तब ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 37/2 था. इसी मुश्किल स्थिति में स्मिथ क्रीज पर आए और अपनी पहली ही गेंद पर एलबीडब्ल्यू की अपील से बाल-बाल बचे. श्रीलंकाई टीम ने रिव्यू लिया, लेकिन बॉल ट्रैकिंग से पता चला कि गेंद स्टंप्स को मिस कर रही थी. स्मिथ ने अपनी छठी गेंद पर पहला रन लिया और प्रभात जयसूर्या की गेंद पर शानदार मिडविकेट चौका लगाकर अपनी पारी की शुरुआत की. 191 गेंद पर अपना शतक पूरा करने वाले स्मिथ ने 9 चौका और एक छक्का लगाया.

कैरी के साथ मजबूत साझेदारी

ख्वाजा के आउट होने के बाद स्मिथ ने मोर्चा संभाल लिया और एलेक्स कैरी के साथ मिलकर शतकीय साझेदारी की. एलेक्स कैरी ने भी प्रभात जयसूर्या की गेंद पर चौका लगाकर अपना दूसरी शतक पूरा किया. कैरी ने 69वें ओवर की चौथी गेंद पर शतक ठोका. ताजा समाचार तक ऑस्ट्रेलिया ने 71 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 290 रन बना लिए हैं.

AUS vs SL: बीच मैदान खिलाड़ियों के बीच भिड़ंत, बल्लेबाज तीन बार बचते-बचते आखिरकार गिरा, Video

Champions Trophy: आतिफ असलम की आवाज में चैंपियंस ट्रॉफी का गाना हुआ रिलीज, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >