Aus vs Pak: वीडियो देखेंः बाज की तरह झपट्टा मारकर इरफान ने बाउंड्री के बाहर से खींची गेंद, देखते रह गए कंगारू

Aus vs Pak: मेलबर्न के एमसीजी क्रिकेट ग्राउंड पर सोमवार की रात ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के मैच के दौरान काफी रोमाचक मुकाबला खेला गया. लो स्कोरिंग मैच में पल-पल एक या दूसरी टीम का पलड़ा भारी रहा. इन्हीं लम्हों में से एक जॉश इंगलिश के एक शॉट पर इरफान खान का कैच लोगों को बड़ा भा रहा है.

Aus vs Pak: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की सीरीज के पहले मैच के दौरान पैट कमिंस के साथ कामरान गुलाम का चिट चैट हुआ, लेकिन पाकिस्तान के मोहम्मद इरफान ने भी क्या लाजवाब कैच पकड़ा. सीमा रेखा के पार उड़ते हुए, ऐसी लंबी छलांग लगाई कि गेंद को वापस खींच लाए. 

दरअसल ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर चल रहे मैच के दौरान जॉश इंगलिश ने शाहीन शाह अफरीदी की गेंद पर डीप मिड विकेट पर एक ऊंचा शॉट मारा. गेंद ने सीमा रेखा का रास्ता तय कर ही लिया था कि लंबी कद काठी के इरफान खान ने ऐसी डाइव मारी कि जैसे गेंद को काल के मुख से वापस ले आए. इरफान ने अपने दाईं ओर छलांग मार कर गेंद को सीमा रेखा पार से वापस ले आए. हालांकि रीप्ले देखने पर पता चला कि उनका पैर बाउंड्री रोप पर चला गया था, इसलिए अंपायर ने उसे छक्का करार दिया. मामला इतने पर ही खत्म नहीं हुआ. अगली ही गेंद पर शाहीन और इरफान को फिर मौका मिला और जॉश की गेंद फिर हवा में लहराई. लेकिन इस बार इरफान ने  कोई गलती नहीं की. क्रिकेट.कॉम.एयू ने अपने ट्विटर (एक्स) पर इसे शेयर किया है, आप भी देख सकते हैं ये रोमांचकारी क्षण.

इस मैच में पाकिस्तान ने 46.4 ओवर में 10 विकेट खोकर 203 रन बनाए. पाकिस्तान की ओर से सबसे सफल बल्लेबाज कप्तान रिजवान रहे, उन्होंने 44 रन बनाए. इस मैच में ही अपना डेब्यू करने वाले 21 वर्षीय इरफान ने भी 22 रन बनाए. लेकिन पाकिस्तान के स्कोर बोर्ड पर इतने रन नहीं थे, कि वो अपना मैच कंगारुओं से बचा पाता. ऑस्ट्रेलिया ने जॉश इंगलिश की 49 और कप्तान पैट कमिंस की 32 रनों की पारी की बदौलत 33 ओवर में 8 विकेट खोकर 204 रन बनाकर मैच जीत लिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >