AUS vs IND: कब शुरू होगा पर्थ टेस्ट और कहां देख सकते हैं लाइव मैच, जानें पूरी डिटेल

AUS vs IND: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी (BGT) का पहला मैच पर्थ (Perth Test) में खेला जाएगा. इस मैच को भारत में किस चैनल में देखा जा सकता है मैच की टाइमिंग क्या होगी और अगर आप ऑस्ट्रेलिया में हैं तो क्या अब भी मिल सकती हैं टिकट? हम आपको पूरी डिटेल बता रहे हैं.

AUS vs IND: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का पहला मैच पर्थ में 22 नवंबर से खेला जाएगा. भारतीय टीम अपने नियमित कप्तान रोहित शर्मा के अनुपस्थिति में उतरेगी. इस मैच में भारत के कप्तान जसप्रीत बुमराह होंगे. यह मैच पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जाएगा. हालांकि पर्थ के सभी मैच अब तक वाका की पिच पर खेले जाते थे, लेकिन अभी वहां पर निर्माण कार्य चल रहा है तो ऑप्टस के इस खूबसूरत स्टेडियम में ड्रॉप इन पिच का इस्तेमाल कर मैच खेला जाएगा. भारत में यह मैच डिज्नी प्लस हॉट स्टार पर लाइव देखा जा सकता है. टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर आप इसका सीधा प्रसारण देख सकेंगे.

कितने बजे शुरू होगा मैच 

पर्थ टेस्ट के लिये टॉस भारतीय समयानुसार सुबह 7.20 पर होगा.   

पहला सेशन- सुबह 7.50 से 9.50 तक चलेगा

—लंच ब्रेक के बाद—

दूसरा सेशन- सुबह 10.30 से 12.30 तक होगा

—टी ब्रेक के बाद—

तीसरा सेशन- दोपहर के बाद 12.50 से 2.50 तक होगा.

Optus stadium, perth.

स्वान नदी के किनारे बने इस खूबसूरत स्टेडियम पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच 2018 में खेला गया था. यह इस स्टेडियम पर खेला गया सबसे पहला टेस्ट मैच था. उस मैच में विराट कोहली ने शानदार 140 रन बनाए थे. हालांकि भारत वह मैच हार गया था. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुताबिक 65000 की कुल दर्शक क्षमता वाले इस मैदान पर पहले टेस्ट मैच के लिए लगभग 1 लाख दर्शकों ने टिकट खरीदने में अपनी रुचि दिखाई है. सीए का कहना है कि इस मैच के टिकट के दाम पिछले साल खेले गए ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान टेस्ट मैच से 150 प्रतिशत ज्यादा रहेंगे. इस मैच के लिए आप दिन का चुनाव करके क्रिकेट.कॉम.एयू पर विजिट कर टिकट बुक कर सकते हैं. इस मैच की सबसे सस्ती टिकट 30 ऑस्ट्रेलियन डॉलर है, जबकि सबसे महंगी टिकट 100 डॉलर तक है. 

यह भी पढ़ें: भारत के लिए ‘बेहद अनलकी’ रहा यह अंपायर, रिकॉर्ड देखकर दंग रह जाएंगे 

पहले टेस्ट के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

ऑस्ट्रेलिया:  पैट कमिंस (कप्तान), नाथन मैकस्वीनी (डेब्यू), उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिच मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेज़लवुड

अन्य खिलाड़ी- स्कॉट बोलैंड, जोस इंग्लिश

भारत: जसप्रीत बुमराह (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

अन्य खिलाड़ी- रोहित शर्मा (अनुपस्थित), शुभमन गिल, अभिमन्यु ईश्वरन, ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, हर्षित राणा, नितीश कुमार रेड्डी.

रिजर्व खिलाड़ी- मुकेश कुमार, नवदीप सैनी और खलील अहमद.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >