मनमानी की हद पार करने वाले पाकिस्तान को मिलेगी सजा, ICC ने PCB की करतूत पर भेजा लेटर; कार्रवाई की तैयारी शुरू

ICC writes letter to PCB on Andy Pycroft Issue: भारत पाकिस्तान मैच में हैंडशेक विवाैद के बाद से पाकिस्तान की मनमानी नहीं रुक रही. एक के बाद एक नियम के उल्लंघन पर अब आईसीसी ने कड़ा रुख अपनाया है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को आईसीसी की ओर से लेटर लिखा गया है, जिसमें उससे जवाब मांगा गया है. आईसीसी पाकिस्तान पर कड़ी कार्रवाई करने का भी मन बना चुका है.

ICC writes letter to PCB on Andy Pycroft Issue: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अपनी आदतों से बाज नहीं आता. अपनी गैरजिम्मेदाराना हरकतों की वजह से उसे एक और समस्या का सामना करना पड़ सकता है. अब आईसीसी यूएई के खिलाफ एशिया कप मैच से पहले पाकिस्तान द्वारा ‘टूर्नामेंट के कई नियमों के उल्लंघन’ के लिए उसके खिलाफ कार्रवाई पर विचार कर रहा है. टीम ने मैच रैफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट को हटाने की अपनी मांग को वैश्विक संचालन संस्था द्वारा अस्वीकार किए जाने के विरोध में मैच में विलंब किया था. आईसीसी ने बुधवार को हुए मैच से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को एक ईमेल भेजा है जिसमें ‘गलत आचरण’ और खिलाड़ियों एवं मैच अधिकारियों के क्षेत्र (पीएमओए) प्रोटोकॉल के ‘कई उल्लंघनों’ का हवाला दिया गया है.

टूर्नामेंट से जुड़े एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, ‘‘आईसीसी के सीईओ संजोग गुप्ता ने पीसीबी को पत्र लिखकर कहा है कि बोर्ड मैच के दिन पीएमओए के नियमों के बार-बार उल्लंघन का दोषी है. पीसीबी को ईमेल मिल गया है.’’ कई चेतावनियों के बावजूद पाकिस्तान ने मीडिया मैनेजर नईम गिलानी को टॉस से पहले पाइक्रॉफ्ट, उसके मुख्य कोच माइक हेसन और कप्तान सलमान अली आगा के बीच हुई बैठक को फिल्माने की अनुमति देकर नियमों का उल्लंघन किया. 

हैंडशेक मामले में पाइक्रॉफ्ट पर फोड़ा ठीकरा

आईसीसी ने स्पष्ट कर दिया था कि मीडिया प्रबंधकों को ऐसी बैठकों में शामिल होने की इजाजत नहीं है. टीम ने शुरुआत में भारत के खिलाफ मैच में ‘हाथ नहीं मिलाने’ के विवाद के लिए पाइक्रॉफ्ट को जिम्मेदार ठहराते हुए होटल छोड़ने से इनकार कर दिया था जिसके कारण बुधवार का मैच एक घंटे की देरी से शुरू हुआ था. वहीं पीसीबी ने आरोप लगाया कि रविवार को टॉस के समय पाइक्रॉफ्ट ने सलमान को उनके भारतीय समकक्ष सूर्यकुमार यादव से हाथ मिलाने से रोक दिया था, जिन्होंने स्पष्ट किया कि पहलगाम आतंकवादी हमले के पीड़ितों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए हाथ नहीं मिलाया गया था. 

ICC ने PCB की सहमति का किया दुरुपयोग

आईसीसी ने पीसीबी के साथ सहमति जताई थी कि भारत के खिलाफ मैच से जुड़े मामले को सुलझाने में मदद के लिए पाइक्रॉफ्ट मैच के टॉस से पहले टीम के कप्तान और मैनेजर से मिलेंगे. सूत्र ने कहा, ‘‘इसका उद्देश्य टॉस के समय उत्पन्न होने वाली किसी भी दुर्भाग्यपूर्ण गलतफहमी या गलत संवाद को दूर करना था.’’ उन्होंने कहा, ‘‘पीसीबी अपने मीडिया मैनेजर को बैठक में लाया और जोर देकर कहा कि वह बातचीत के दौरान मौजूद रहेंगे.’’ मीडिया मैनेजर को आईसीसी के भ्रष्टाचार निरोधक प्रबंधक ने प्रवेश देने से मना कर दिया क्योंकि वह अपना मोबाइल फोन पीएमओए में ले जाना चाहते थे जिस पर कड़ा नियंत्रण है.

वीडियो किया लीक

सूत्र ने बताया कि पीसीबी ने मीडिया मैनेजर को बैठक के दौरान उपस्थित नहीं रहने देने पर मैच से हटने की धमकी दी और फिर बातचीत को (बिना ऑडियो के) फिल्माने पर जोर दिया जो पीएमओए नियमों का एक और उल्लंघन था. सूत्र ने कहा, ‘‘आईसीसी ने खेल, टूर्नामेंट और संबंधित हितधारकों के हित को बनाए रखने के लिए पीसीबी की माग मान ली, हालाँकि इससे पीएमओए से जुड़े नियमों का उल्लंघन हुआ.’’

आईसीसी को यह भी नहीं बताया गया कि पीसीबी फिल्माए गए फुटेज का उपयोग कैसे करने की योजना बना रहा है. आईसीसी ने पीसीबी की उस मीडिया विज्ञप्ति पर भी आपत्ति जताई है जिसमें दावा किया गया था कि पाइक्रॉफ्ट ने ‘माफी मांगी’ है जबकि वास्तव में उन्होंने केवल एक गलत संचार पर खेद व्यक्त किया था.

ये भी पढ़ें:-

250वां T20I मैच खेलने वाली दुनिया की दूसरी टीम बनेगी इंडिया, पहले स्थान पर है ये टीम, जानें अब तक का सफर

इस श्रीलंकाई खिलाड़ी पर टूटा दुखों का पहाड़, मैच के बाद मिली पिता के निधन की खबर

सुपर फोर की चार टीमें कंफर्म, लेकिन टीम इंडिया की वजह से पूरे शेड्यूल में अब भी पेंच, जानें क्या है मामला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >