Asia Cup: हाइब्रिड मॉडल में होगा एशिया कप, इस दिन भिड़ सकते हैं भारत-पाकिस्तान; सामने आई रिपोर्ट

Asia Cup 2025: एशिया कप को लेकर अब संशय के बादल छंटने लगे हैं. भारत पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव के बाद भारत के इससे हटने की खबरें आई थीं. हालांकि अब इसके सितंबर होने शुरू होने की संभावना है, जहां भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला भी हो सकता है.

Asia Cup 2025: भारत की मेजबानी में इस साल होने वाले एशिया कप को लेकर के काफी संशय था. जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए बर्बर आतंकी हमले के बाद, जिसमें 26 लोगों की जान गई थी. जिसके जवाब में भारत ने पाकिस्तान के ऊपर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत सैन्य कार्रवाई की. इस तनाव के बाद एशिया कप के कैंसिल करने की बात चली थी साथ ही भारत के इस टूर्नामेंट से बाहर होने की भी खबरें आई थीं. लेकिन बीसीसीआई ने इसे पूरी तरह खारिज कर दिया. अब तक इसके शेड्यूल को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. हालांकि अब एशिया कप 2025 को लेकर बढ़ रही अनिश्चितता अब धीरे-धीरे साफ होती जा रही है.   

भारत और पाकिस्तान दोनों ने ही एक दूसरे देश का दौरा करने से मना किया हुआ है. ऐसे में इस टूर्नामेंट के फिर से हाइब्रिड मॉडल पर ही आयोजन होने की संभावना बन रही है. ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, यह महाद्वीपीय टूर्नामेंट सितंबर के पहले सप्ताह से आयोजित किया जा सकता है. अब टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, एशिया कप 5 सितंबर से शुरू होने की संभावना है और इसका आयोजन संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में किया जाएगा, जबकि बीसीसीआई (BCCI) टूर्नामेंट की मेजबानी बरकरार रखेगी. टूर्नामेंट के लिए 17 दिन की विंडो तय की गई है, जिसमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, अफगानिस्तान, बांग्लादेश और यूएई की टीमें हिस्सा लेंगी.

भारत-पाक मुकाबले की संभावना बरकरार

टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रारंभिक कार्यक्रम के अनुसार भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच मुकाबला 7 सितंबर को हो सकता है. सभी टीमें अपने-अपने देशों की सरकार से टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए आवश्यक मंजूरी प्राप्त करने की प्रक्रिया में हैं. इस साल एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा और फाइनल मुकाबला 21 सितंबर को आयोजित होने की उम्मीद है. टूर्नामेंट में पहले ग्रुप स्टेज होगा, इसके बाद सुपर फोर राउंड और अंत में टॉप दो टीमें फाइनल में पहुंचेंगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच दो मुकाबले देखने को मिल सकते हैं. 

ACC ने BCCI को भेजा लेटर

एशिया कप 2025 को लेकर जारी असमंजस अब स्पॉन्सर्स और मीडिया पार्टनर्स की चिंता का कारण बनता जा रहा है. इसी मुद्दे पर एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को पत्र लिखा है. रिपोर्ट के अनुसार, टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर अब भी स्थिति स्पष्ट नहीं है, और इसी कारण से स्पॉन्सर्स और ब्रॉडकास्टिंग कंपनियों में असुरक्षा का माहौल है.

जुलाई के पहले हफ्ते में शेड्यूल जारी करने की मांग

वहीं स्पोर्ट्स तक की रिपोर्ट के मुताबिक, एसीसी द्वारा भेजे गए पत्र में यह मांग की गई है कि जुलाई के पहले सप्ताह में बैठक कर टूर्नामेंट का शेड्यूल सार्वजनिक किया जाए. एसीसी का कहना है कि लगातार हो रही देरी के चलते ब्रांड पार्टनर्स और मीडिया नेटवर्क्स असमंजस में हैं. हालांकि, टूर्नामेंट के आधिकारिक ब्रॉडकास्टर सोनी स्पोर्ट्स ने भारत और इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट के दौरान एशिया कप का प्रोमो प्रसारित किया था, जिससे यह संकेत जरूर मिला कि टूर्नामेंट होगा. लेकिन दिलचस्प बात यह रही कि उस प्रोमो में पाकिस्तान के कप्तान की तस्वीर शामिल नहीं थी, जिससे यह अटकलें तेज हो गईं कि शायद पाकिस्तान टूर्नामेंट में हिस्सा न ले.

भारत के हटने की खबरें झूठी निकलीं

इस साल की शुरुआत में, भारत-पाक तनाव के चलते यह रिपोर्ट सामने आई थी कि भारत टूर्नामेंट से हट सकता है, और बीसीसीआई ने एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) को इस बारे में सूचित कर दिया है. हालांकि, बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने इन दावों को खारिज कर दिया.

भारत ने जीता लगातार दूसरा मैच, ऑलराउंडर अमनजोत के कहर से पस्त हुआ इंग्लैंड

ईशान और तिलक ने फिर मचाया तहलका, खलील और युजवेंद्र रहे फ्लॉप, इंग्लैंड में ऐसा रहा चारों का प्रदर्शन

राजस्थान रॉयल्स करेगा 6 खिलाड़ियों का ट्रेड ऑफ, रेस में CSK इस खिलाड़ी के लिए सबसे ज्यादा डिमांड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >