खिलाड़ी हो तो सूर्यकुमार जैसा, दुनिथ वेल्लालागे को लगाया गले, बड़े भाई की तरह दिया भरोसा, इमोशनल वीडियो वायरल

Asia Cup 2025 Suryakumar Yadav consoles Dunith Wellalage: भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप 2025 का सबसे रोमांचक मैच खेला गया. 202 रन बनाने के बावजूद मुकाबला सुपर ओवर में चला गया, हालांकि भारत ने मैच को अपने नाम कर लिया. वहीं मैच के बाद सूर्यकुमार यादव ने दुनिथ वेल्लालागे से मुलाकात की, जिन्होंने हाल ही में अपने पिता को खोया था.

Asia Cup 2025 Suryakumar Yadav consoles Dunith Wellalage: भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप 2025 के सुपर 4 का आखिरी मुकाबला खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मैच जितना कांटेदार, रोमांचक और नजदीकी जीत के साथ प्रतिद्वंद्विता वाला रहा. उतना ही दिल छू लेने वाला रहा, जब भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने श्रीलंका के युवा स्पिनर दुनिथ वेल्लालागे से मुलाकात की. कैप्टन सूर्या ने दुनिथ वेल्लालागे को दिल से सहारा दिया, जिन्होंने हाल ही में अपने पिता सुरंगा वेल्लालागे को खो दिया. दुनिथ के पिता का निधन 16 सितंबर को हुआ, जिस दिन वे अफगानिस्तान के खिलाफ एशिया कप ग्रुप स्टेज मैच के दौरान वह मैदान पर खेल रहे थे. 22 वर्षीय वेल्लालागे को मैच खत्म होने के बाद श्रीलंका के मुख्य कोच सनथ जयसूर्या ने उन्हें पिता के दिल का दौरा पड़ने से निधन की खबर दी.

सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क ने एक्स पर इस मुलाकात का वीडियो साझा किया. वीडियो में सूर्यकुमार को वेल्लालागे के पास जाते हैं और इस दौरान उन्होंने उनके सीने पर हाथ रखकर कुछ हौसला बढ़ाने वाली बातें कहीं. दोनों के बीच करीब दो मिनट तक बातचीत हुई, जिसमें सूर्या लगातार उन्हें थपथपाते और प्रोत्साहित करते नजर आए. वेल्लालागे भी उनकी बातों से सहमति जताते हुए सिर हिलाते रहे. सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क ने इस पल का वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन दिया, “This moment (यह क्षण).”

पिता के निधन की खबर मिलने के बाद दुनिथ तुरंत कोलंबो लौट गए थे. हालांकि, वह सुपर-4 के पहले मैच में बांग्लादेश के खिलाफ खेलने के लिए यूएई वापस आ गए. उनके खेल के प्रति इस जज्बे को क्रिकेटिंग दुनिया से ढेर सारी सराहना मिली. हालांकि इस मुकाबले में वह एक भी विकेट नहीं ले पाए और इसके बाद पाकिस्तान और भारत के खिलाफ अगले दो मैचों में उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया.

भारत-श्रीलंका का रोमांचक मुकाबला

बांग्लादेश और पाकिस्तान से हारने के बाद श्रीलंका फाइनल की दौड़ से बाहर हो चुका था, लेकिन भारत पर जीत टी20 विश्व कप से पहले उनके आत्मविश्वास के लिए बड़ी बात होती. भारत और श्रीलंका के बीच हुआ यह मैच बेहद रोमांचक रहा. लंबे समय तक ऐसा लगा कि श्रीलंका जीत जाएगा. लेकिन डेथ ओवर्स में अर्शदीप सिंह की बेहतरीन गेंदबाजी ने मैच को पहले सुपर ओवर तक पहुंचा दिया और आखिरकार भारत ने बाजी पलट दी. श्रीलंकाई टीम ने लगभग सब कुछ सही किया, लेकिन फिर भी भारत को हरा नहीं सकी. 

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोर बोर्ड पर 202 रन टांग दिए. अभिषेक शर्मा ने 61 रन बनाए, यह उनका लगातार तीसरा अर्धशतक था. वहीं तिलक वर्मा ने भी 49 रन जोड़े. इसके जवाब में श्रीलंका ने भी जोरदार शुरुआत की. पथुम निसांका ने 107 और कुसल परेरा ने 58 रन बनाए. 12 ओवर में एक विकेट पर 134 रन बनाकर श्रीलंका की जीत लगभग तय लग रही थी, लेकिन आखिरी ओवर में निसांका के विकेट से भारत ने जोरदार वापसी की और मैच को सुपर ओवर में पहुंचा दिया. अर्शदीप सिंह ने सुपर ओवर में श्रीलंका को केवल 2 रन पर रोक दिया और सूर्यकुमार यादव ने हसरंगा की पहली ही गेंद पर रन बनाकर भारत को जीत दिला दी. 

Asia Cup 2025 Final में होगा IND vs PAK का महामुकाबला

इस जीत के साथ भारत ने अपना अपराजेय अभियान जारी रखा और इसी जीत के साथ अपराजेय भारत अब 28 सितंबर, रविवार को दुबई में पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप फाइनल जीतने के लिए उतरेगा. यह इस टूर्नामेंट के 41 सालों में दोनों टीमों के बीच पहला फाइनल होगा. अब तक के 16 संस्करणों में भारत-पाकिस्तान ने 15-15 बार हिस्सा लिया है, लेकिन खिताबी मुकाबले में दोनों का सामना नहीं हुआ था. जहां भारत ने इस ट्रॉफी पर 8 बार कब्जा जमाया है, वहीं पाकिस्तान केवल 2 बार जीत पाया है. ऐसे में दोनों ही टीमें अपनी ट्रॉफियों की संख्या बढ़ाने का भरपूर प्रयास करेंगी. 

ये भी पढ़ें:-

फाइनल से पहले झटका! पांड्या, अभिषेक हुए चोटिल, क्या पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे? कोच मोर्ने मोर्कल ने दिया अपडेट 

IND vs SL: अगर आखिरी गेंद पर न होते ये दो ब्लंडर, तो सुपर ओवर होता ही नहीं, दोनों टीमों से हुई ये गलती

IND vs SL सुपर ओवर में आउट होकर भी नॉटआउट रहे दासुन शनाका, लेकिन क्यों? ऐसा है ICC का नियम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >