OMG! शाहिद अफरीदी के दामाद की घनघोर बेइज्जती, शुभमन गिल ने बल्ले-जुबान से मार-मारकर निकाली सारी हेकड़ी

Asia Cup 2025 Shubman Gill vs Shaheen Afridi: भारत ने पाकिस्तान को एशिया कप 2025 के सुपर 4 मुकाबले में केवल हराया नहीं, बल्कि भगा-भगा कर मारा. शुभमन गिल ने शाहीन अफरीदी की फास्ट बॉलिंग की सारी हेकड़ी निकाल दी. उन्होंने शाहिद अफरीदी के दामाद के सामने आमिर सोहेल और वेंकटेस प्रसाद मोमेंट किया.

Asia Cup 2025 Shubman Gill vs Shaheen Afridi: एशिया कप 2025 के सुपर-4 में भारत-पाकिस्तान महामुकाबले के दौरान शुभमन गिल और शाहीन अफरीदी के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली. भारत किसी भी एंगल से पाकिस्तान के सामने दबाव में नहीं दिखा (IND vs PAK). पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोर बोर्ड पर 171 रन टांगे. लेकिन भारत आज कुछ अलग मूड में ही था. भारत के उपकप्तान ने भी इसमें कोई कसर नहीं छोड़ी. यह मुकाबला उस विवाद के बाद हो रहा था, जब जब हफ्ते पीसीबी ने भारतीय खिलाड़ियों के साथ हैंडशेक विवाद को लेकर टूर्नामेंट से बहिष्कार की धमकी दी थी. मौका मिलते ही शुभमन गिल ने शाहिद अफरीदी के दामाद शाहीन शाह पर बदला निकाला. उन्होंने आमिर सोहेल और वेंकटेश प्रसाद मोमेंट भी क्रिएट किया. 

172 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत के दोनों ओपनर शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा ने बीस्ट मोड अख्तियार कर लिया. शर्मा ने पहली ही गेंद पर शाहीन को छक्का मारकर भारतीय पारी की शुरुआत की, तो तीसरे ओवर की छठी गेंद पर शाहीन अफरीदी को चौका जड़ दिया. इसके बाद गिल ने अपने शॉट की दिशा में हाथ इशारा किया और गेंदबाज की ओर देखते रहे. यह भारत की तूफानी शुरुआत के दौरान हुए कई आक्रामक पलों में से एक था, जब अभिषेक शर्मा और गिल ने शतकीय साझेदारी कर पाकिस्तान के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ दी. इसको देखकर आपको जरूर वेंकटेश प्रसाद और आमिर सोहेल की याद आएगी, हालांकि उस समय वेंकटेश विजयी होकर निकले थे, लेकिन यहां गिल ने विजयी मुस्कान लहराई. 

जा *** बॉल लेकर आ….

दो बार देखने से मन न भरे तो फिर देखिये. शाहिद अफरीदी ने भारत पाकिस्तान हैंडशेक विवाद के बाद काफी बदजुबानी की थी, तो इसका बदला शुभमन गिल ने अपने खेल से लिया है. उन्होंने अफरीदी की बंपर धुनाई की.

भारतीय खिलाड़ियों की ढिलाई से पाकिस्तान 171 तक पहुंचा

इससे पहले, भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. लेकिन फील्डिंग में भारत का दिन बेहद खराब रहा और चार कैच छोड़े गए. इसमें पाकिस्तान के ओपनर साहिबजादा फरहान के भी दो मौके शामिल थे, जिनका फायदा उठाकर उन्होंने अर्धशतक जड़ा. पाकिस्तान ने 20 ओवर में 171/5 का अच्छा स्कोर खड़ा किया. अंतिम ओवरों में फहीम अशरफ ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 8 गेंदों पर नाबाद 20 रन बनाए.

राफेल और ब्रम्होस से करारा हमला

भारत ने इसके जवाब में अपने ‘राफेल’ अभिषेक शर्मा को उतारा और उन्होंने जाहिर तौर पर एकदम सटीक हमला किया. शर्मा ने 39 गेंद में 6 चौके और 5 छक्के की मदद से 74 रन की पारी खेली. वहीं ‘ब्रम्होस’ शुभमन गिल ने 28 गेंद में 47 रन बनाकर 10 ओवर में ही भारत का स्कोर 100 के पार कर दिया. टीम इंडिया की जीत यहीं सुनिश्चित हो गई थी. अंत में तिलक वर्मा और हार्दिक पंड्या ने 18.5 ओवर में 172 रन बनाकर भारत की विजय पताका लहरा दी.  

ये भी पढ़ें:-

वह कोई रोबोट थोड़े ही है, इस खिलाड़ी को मिला सूर्या का साथ, पाकिस्तान के खिलाफ पूरी तरह बेदम दिखा ये स्टार

हमें अभी भी एक… भारत से मिली हार के बाद सलमान अली आगा के बहाने, इस बेजान पर फोड़ा ठीकरा

अब ये सवाल पूछना बंद करो… पाकिस्तान को धूल चटाने के बाद किस बात पर गरजे कैप्टन सूर्या

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >