देश के लिए जोकर और विलेन भी बन सकता हूं… मैं संजू मोहनलाल सैमसन, हंसते-हंसते दर्द बोल बैठा जगलर, देखें वीडियो

Asia Cup 2025- Sanju Samson Mohanlal: एशिया कप 2025 में संजू सैमसन के बैटिंग ऑर्डर को लगातार बदला जा रहा है. पिछले साल 2024 में उन्होंने बतौर ओपनर पाँच मैचों में तीन शतक जड़े, लेकिन शुभमन गिल की वापसी के बाद उन्होंने ओपनिंग स्लॉट खो दिया. बांग्लादेश के खिलाफ मैच से पहले ब्राॉकास्टर्स से बात करते हुए संजू ने मजाकिया अंदाज में खुद को संजू मोहनलाल सैमसन कहा.

Asia Cup 2025- Sanju Samson Mohanlal: एशिया कप 2025 में भारतीय टीम ने अपने बैटिंग ऑर्डर में काफी बदलाव किया. शिवम दुबे को नंबर तीन पर उतारा गया, तो संजू सैमसन के प्लेइंग इलेवन में होने के बावजूद टीम मैनेजमेंट ने अक्षर पटेल को नंबर-7 पर प्रमोट किया, जहां उन्होंने 15 गेंदों में सिर्फ 10 रन बनाए. भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ 20 ओवर नें 6 विकेट के नुकसान पर 168 रन ही बना सकी. केरल के क्रिकेटर और टीम इंडिया के स्टार संजू सैमसन ने अपने बल्लेबाजी क्रम में होने वाले बदलाव को लेकर खुद की तुलना दिग्गज अभिनेता मोहनलाल से की है. मैच से पहले सैमसन ने ब्रॉडकास्टर को इंटरव्यू दिया, जिसमें पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने उनसे पूछा कि वह खुद को बल्लेबाजी क्रम में किस स्थान पर सबसे बेहतर मानते हैं. इस सवाल का जवाब देते हुए सैमसन ने दिग्गज अभिनेता मोहनलाल का उदाहरण दिया और मजाक में खुद को संजू मोहनलाल सैमसन कहा.

सैमसन ने सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क से कहा, “हमारे एक्टर मोहनलाल हैं, जिन्हें हाल ही में भारत सरकार से बड़ा अवॉर्ड (दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड, भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा सम्मान) मिला है. वह 20, 30, 40 साल से अभिनेता हैं. मैं भारत के लिए 10 साल से खेल रहा हूं. तो मैं आकर यह नहीं कह सकता कि ‘मैं सिर्फ हीरो का रोल कर सकता हूं.’ मुझे विलेन भी बनना होगा, मुझे जोकर भी बनना होगा. मुझे अलग-अलग रोल निभाने होंगे.”

उन्होंने आगे कहा, “आप ये नहीं कह सकते कि आपने सिर्फ ओपनिंग में रन बनाए हैं और आप सिर्फ टॉप-3 पोजीशन पर ही अच्छे हैं. मैं सोचता हूं कि मुझे यह भी आजमाना चाहिए. कोई ये क्यों कहे कि मैं अच्छा विलेन नहीं हो सकता. देखते हैं आगे क्या होता है.” 

इधर-उधर दौड़ाए जा रहे संजू

केरल के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू को लगातार बल्लेबाजी क्रम में इधर-उधर किया जा रहा है. पिछले साल 2024 में उन्होंने बतौर ओपनर पाँच मैचों में तीन शतक जड़े, लेकिन शुभमन गिल की वापसी के बाद उन्होंने ओपनिंग स्लॉट खो दिया. ओमान के खिलाफ वह नंबर 3 पर खेले और अर्धशतक बनाया, जबकि पाकिस्तान के खिलाफ उन्हें नंबर 5 पर भेजा गया, जहां उन्होंने 17 गेंदों पर केवल 13 रन बनाए. वहीं बांग्लादेश के खिलाफ उन्हें नंबर 8 पर धकेल दिया गया और उन्हें बल्लेबाजी का मौका तक नहीं मिला. हालांकि सैमसन खुद इन बदलावों को सहजता से ले रहे हैं, लेकिन उनके फैंस इससे खुश नहीं हैं. खासकर जब उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ नंबर 8 पर धकेला गया तो फैंस ने हेड कोच गौतम गंभीर की आलोचना की और कहा कि संजू के साथ अन्याय किया जा रहा है.

भारत ने एशिया कप 2025 फाइनल में जगह बनाई

भारत ने 72 रन का पावरप्ले अभिषेक शर्मा की आतिशी पारी की बदौलत हासिल किया, लेकिन पारी के अंत में 168/6 तक सिमट गया. बल्लेबाजी क्रम में लगातार किए जा रहे प्रयोगों की वजह से यह नुकसान झेलना पड़ा. हालांकि भारतीय गेंदबाजों ने बांग्लादेश को 127 रन पर समेटते हुए 41 रन से जीत दर्ज की. इसी के साथ भारत ने एशिया कप 2025 के फाइनल में प्रवेश कर लिया है, जहां उसका सामना 28 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में बांग्लादेश या पाकिस्तान से होगा. 

जितेश को भी मौका दे सकती है टीम इंडिया

फील्डिंग कोच रेयान टेन डोइशे ने बांग्लादेश के खिलाफ मैच से पहले कहा था कि संजू समझने की कोशिश कर रहे हैं कि पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी कैसे करनी है. लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ उन्हें नंबर 7 तक बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला. संभावना यह भी जताई जा रही है कि सैमसन को श्रीलंका के खिलाफ औपचारिक मैच में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने का मौका मिल सकता है. लेकिन टीम इंडिया निचले क्रम में जितेश को भी मौका देकर बेंच स्ट्रेंथ को चेक करने के बारे में सोच सकती है. 

ये भी पढ़ें:-

इंग्लैंड दौरे से कितनी बदली टीम इंडिया? WI के खिलाफ 8 खिलाड़ी बाहर-2 की एंट्री, बुमराह नहीं यह खिलाड़ी बना उपकप्तान

बुमराह-सैमसन को आराम जितेश-अर्शदीप को मौका, श्रीलंका के खिलाफ होगा ऐसा! टीम इंडिया के अंदरखाने क्या है हलचल

‘रिंग ऑफ फायर’ से हो रही समस्या, पावरप्ले में नहीं मिल रही मदद, वरुण चक्रवर्ती ने फाइनल से पहले किया खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >