हमें अभी भी एक… भारत से मिली हार के बाद सलमान अली आगा के बहाने, इस बेजान पर फोड़ा ठीकरा

Asia Cup 2025 IND vs PAK: भारत ने एशिया कप 2025 के सुपर 4 मुकाबले में पाकिस्तान को इसी टूर्नामेंट में एकबार फिर धूल चटाई. 172 रन के जवाब में भारत ने 7 गेंद शेष रहते जीत हासिल की. इस हार के बाद पाकिस्तान के कप्तान ने टीम की बल्लेबाजी और पिच पर ठीकरा फोड़ा.

Asia Cup 2025 IND vs PAK: एशिया कप 2025 के सुपर-4 चरण में पाकिस्तान को भारत के खिलाफ एकबार फिर हार का सामना करना पड़ा. इस बार टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 6 विकेट से मात दी. इससे पहले ग्रुप स्टेज में भी भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया था. सुपर-4 में पाक बल्लेबाजों ने कुछ संघर्ष दिखाया, लेकिन गेंदबाज टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे. हार के बाद पाक कप्तान सलमान अली आगा ने निराशा जताते हुए कहा कि उनकी टीम अब तक अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पाई है. उन्होंने फखर जमान के कैच आउट पर भी अपना पर भी बात की. हालांकि उन्होंने अपनी बल्लेबाजी और पिच पर इस हार की ठीकरा फोड़ा. 

सलमान आगा का बयान

मैच के बाद पोस्ट मैच सेरेमनी में सलमान आगा ने कहा, “हमें अभी भी एक परफेक्ट खेल खेलना बाकी है, लेकिन हम उस ओर बढ़ रहे हैं. एक शानदार खेल, लेकिन पावरप्ले में उन्होंने हमसे मैच छीन लिया. 10 ओवर के बाद हम जिस स्थिति में थे, उसे देखते हुए, हम 10-15 रन और बना सकते थे. 170-180 एक अच्छा स्कोर है, लेकिन पावरप्ले में उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की, यही अंतर था. अगर आप देखते हैं कि गेंदबाज रन लुटा रहे हैं, तो आपको बदलाव करने की जरूरत है, टी20 में ऐसा ही होता है. कई सकारात्मक पहलू हैं, जिस तरह से फखर ने बल्लेबाजी की, फरहान ने बल्लेबाजी की और हैरी ने गेंदबाजी की. श्रीलंका के खिलाफ अगले मैच का बेसब्री से इंतजार है.”

फखर जमान कैसे आउट हुए

पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने पोस्ट-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में फखर जमान के विवादित आउट पर पूरा फोकस रखा. फखर जमान धमाकेदार शुरुआत (8 गेंदों पर 15 रन) कर चुके थे, तभी तीसरे ओवर में हार्दिक पंड्या की ऑफ-कटर पर विकेटकीपर संजू सैमसन को कैच थमा बैठे. सैमसन ने लो कैच का दावा किया जिसे थर्ड अंपायर के पास भेजा गया. रिप्ले में गेंद जमीन के बेहद करीब लग रही थी. कई एंगल देखने के बाद तीसरे अंपायर ने जमान को आउट करार दिया, जिससे वह असंतुष्ट नजर आए.

पिच को बताया संघर्षपूर्ण

सलमान ने भी इसे संदिग्ध बताया. उन्होंने कहा, “अंपायर भी गलती कर सकते हैं. मुझे लगा कि गेंद पहले टप्पा खाकर गई थी. अंपायर गलती कर सकते हैं, मैं भी गलत हो सकता हूं.” सलमान ने कहा, “हमने अच्छी गेंदबाजी की. बल्लेबाजी चिंता का विषय है, लेकिन आज हमने अच्छा किया है और यही पॉज़िटिव है. विकेट पर बैटिंग करना आसान नहीं था. भारतीय बल्लेबाज़ भी संघर्ष करते दिखे. स्कोर निराशाजनक नहीं था, लेकिन पावरप्ले में हम अच्छी गेंदबाज़ी नहीं कर पाए.” यानी उन्होंने पिच पर भी अपनी हार का ठीकरा फोड़ा. कप्तान ने जोर देकर कहा कि हार का कारण यह फैसला नहीं बल्कि खराब बल्लेबाजी रही.  

भारत की आसान जीत

पाकिस्तान ने साहिबजादा फरहान की लयदार 58 रन की पारी और सैम अयूब के 21 रन की बदौलत 72 रन की साझेदारी की, लेकिन टीम 171/5 पर ही रुक गई. 172 रन के लक्ष्य के जवाब में भारत की ओपनिंग जोड़ी अभिषेक शर्मा (39 गेंदों में 74 रन) और शुभमन गिल (28 गेंदों में 47 रन) ने शुरुआत में ही पाकिस्तान को बैकफुट पर धकेल दिया और महज नौ ओवर से भी कम समय में 105 रन जोड़ दिए. हालांकि दोनों ओपनर आउट होने के बाद भारत थोड़ी देर के लिए लड़खड़ाया, लेकिन मजबूत नींव के चलते तिलक वर्मा और हार्दिक पंड्या ने मैच 7 गेंद शेष रहते जीत लिया. यह टूर्नामेंट में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की दूसरी जीत थी. खास बात यह रही कि टॉस के दौरान दोनों कप्तानों के बीच कोई हाथ मिलाना नहीं हुआ.

ये भी पढ़ें:-

अब ये सवाल पूछना बंद करो… पाकिस्तान को धूल चटाने के बाद किस बात पर गरजे कैप्टन सूर्या

पार्क में घूमने आया था ये पाकिस्तानी खिलाड़ी, कप्तान सूर्यकुमार ने दिखा दी औकात, वीडियो वायरल

IND vs PAK: हार्दिक पांड्या ने युजवेंद्र चहल को छोड़ा पीछे, पाकिस्तान के खिलाफ हासिल की यह उपलब्धि

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >