Asia Cup 2025: ‘X-फैक्टर’ की वजह से कुलदीप यादव के साथ होगा धोखा, पूर्व खिलाड़ी ने जताई आशंका

Asia Cup 2025, Kuldeep Yadav: एशिया कप 2025 के लिए घोषित टीम इंडिया में कुलदीप यादव की जगह पर सवाल उठ रहे हैं. पूर्व स्पिनर मनिंदर सिंह का मानना है कि भारत दो स्पिनरों के साथ जाएगा, जिसमें अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती को तरजीह मिल सकती है, ऐसे में कुलदीप के बाहर बैठने की आशंका है.

Asia Cup 2025, Kuldeep Yadav: एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितंबर से होगी, वहीं भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ खेलेगी. इस महाद्वीपीय टूर्नामेंट के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया की घोषणा 19 अगस्त को की गई. हालांकि जैसे ही इसका ऐलान हुआ, बीसीसीआई पर ताबड़तोड़ हमले होने लगे, क्योंकि इसमें आईपीएल में स्टार रहे श्रेयस अय्यर का नाम नहीं था. लेकिन अब इसमें काफी समय बीत चुका है, ऐसे में मामला शांत हो गया. वहीं अब कुलदीप को लेकर मामला गर्म हुआ है. भारतीय टीम के पूर्व स्पिनर खिलाड़ी मनिंदर सिंह का मानना है कि भारत शायद ही कुलदीप यादव को खेलने का मौका दे.   

टीम इंडिया ने एशिया कप के लिए तीन स्पिनरों को चुना है, जिसका मतलब है कि वे शायद सिर्फ दो ही खिलाना चाहते हैं. क्योंकि आमतौर पर टीमें चोट की स्थिति में बैकअप रखती हैं. अगर ऐसा हुआ तो कुलदीप बाहर बैठ सकते हैं. पूर्व भारतीय स्पिनर मनिंदर सिंह के मुताबिक अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती इस समय लेफ्ट-आर्म कलाई के स्पिनर से आगे हैं. अक्षर के पास ऑलराउंडर होने का फायदा है, जबकि वरुण यूएई में खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के सबसे सफल गेंदबाज रहे थे. मनिंदर ने इंडिया टुडे को दिए गए इंटरव्यू में कहा, “मुझे शक है कि वे कुलदीप यादव को खिलाएंगे अगर दो स्पिनरों को ही उतारना है. ऐसे में अक्षर पटेल खेलेंगे क्योंकि वह बल्लेबाजी भी कर सकते हैं और वरुण चक्रवर्ती भी.” 

टीम इंडिया की प्लेइंग XI से बाहर होंगे कुलदीप यादव?

कुलदीप यादव ने टीम इंडिया के लिए चैंपियंस ट्रॉफी के सभी मैच खेले थे, यह टूर्नामेंट यूएई में आयोजित हुआ था. व्हाइट-बॉल क्रिकेट में तुरंत चयन के दावेदार माने जाने वाले कुलदीप एशिया कप में भी वही स्थिति झेल सकते हैं, जो उनके साथ इंग्लैंड में हुआ. गौतम गंभीर के हेड कोच बनने के बाद टीम अब ऑलराउंडर्स को विशेषज्ञ खिलाड़ियों पर तरजीह दे रही है. इंग्लैंड दौरे के दौरान भी ऐसा ही हुआ, जहां कुलदीप पूरे 5-टेस्ट सीरीज में बेंच पर बैठे रहे. ऐसे में कुलदीप यादव भारत के नए अप्रोच के शिकार बन सकते हैं. 

वरुण चक्रवर्ती टीम इंडिया के X-फैक्टर

पूर्व लेफ्ट-आर्म स्पिनर मनिंदर का मानना है कि वरुण भारत के लिए X-फैक्टर साबित होंगे. यह टैग पहले कुलदीप के पास था, लेकिन पिछले 24 महीनों में वरुण ने अपने 2.0 वर्जन से उन्हें पीछे छोड़ दिया है. उनकी मिस्ट्री बॉलिंग उन्हें कुलदीप से आगे रखती है, जो कलाई के इस स्पिनर के लिए मुश्किल हो सकता है. मनिंदर ने आगे कहा, “चक्रवर्ती ऐसा मटेरियल है, जो बहुत स्मार्ट है, दुनिया में इस तरह की नस्ल के खिलाड़ी ज्यादा नहीं हैं. मुझे लगता है कि एशिया कप में तीनों भारतीय स्पिनरों में से वही सबसे प्रभावी रहेंगे. वह बहुत समझदार गेंदबाज हैं. अलग-अलग परिस्थितियों में गेंदबाजी करना जानते हैं और बल्लेबाजों को अच्छी तरह पढ़ते हैं. बाहर से भले ही खाली-खाली दिखें, लेकिन अंदर से वह असली थिंकर हैं.”

एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, रिंकू सिंह, संजू सैमसन.

रिजर्व: प्रसिद्ध कृष्णा, वाशिंगटन सुंदर, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, यशस्वी जायसवाल.

ये भी पढ़ें:-

Asia Cup 2025: पाकिस्तान नहीं इस टीम से होगा खतरा, इरफान पठान ने टीम इंडिया को दी चेतावनी

हाई डिमांड अश्विन रचेंगे इतिहास, IPL रिटायरमेंट के बाद अब इस देश ने खेलने का दिया ऑफर

क्रिकेट के इन दो नियमों में बदलाव चाहते हैं कुक और वॉन, जिन पर IND vs ENG सीरीज के दौरान मचा था बवाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >