ये फाइनल जैसा था… कप्तान सूर्या ने श्रीलंका के खिलाफ सुपर ओवर के लिए अर्शदीप को कैसे मोटिवेट किया?

Asia Cup 2025 IND vs SL: भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने श्रीलंका को हराने के बाद कहा कि सुपर चार का महज औपचारिकता का मुकाबला फाइनल जैसा लगा. दबाव की परिस्थितियों में अर्शदीप सिंह के रिकॉर्ड को देखते हुए उन्हें सुपर ओवर के लिए बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज को चुनने में कोई हिचकिचाहट नहीं हुई.

Asia Cup 2025 IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप 2025 का सबसे रोमांचक मैच खेला गया. जहां दोनों टीमों ने 202 का स्कोर खड़ा किया और मुकाबले को सुपर ओवर तक ले गए. सुपर ओवर की चैंपियन टीम इंडिया ने फिर से बाजी मारते हुए फाइनल में जीत के आत्मविश्वास के साथ एंट्री ली. भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने श्रीलंका को हराने के बाद कहा कि सुपर चार का महज औपचारिकता का मुकाबला फाइनल जैसा लगा. दबाव की परिस्थितियों में अर्शदीप सिंह के रिकॉर्ड को देखते हुए उन्हें सुपर ओवर के लिए बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज को चुनने में कोई हिचकिचाहट नहीं हुई.

अर्शदीप सिंह ने नियमित मैच के दौरान 19वें ओवर में शानदार गेंदबाजी की और फिर सुपर ओवर में दो विकेट झटककर श्रीलंका को केवल दो रन पर समेट दिया. सूर्यकुमार ने इसके बाद पहली ही गेंद पर लक्ष्य हासिल कर लिया और भारत ने टूर्नामेंट में छह मैच में लगातार छठी जीत दर्ज की. सूर्यकुमार ने मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान कहा, ‘‘यह फाइनल जैसा लगा (हंसते हुए). दूसरी पारी (श्रीलंका की पारी) के पहले हाफ के बाद लड़कों ने काफी जज्बा दिखाया. मैंने उन्हें इसे सेमीफाइनल की तरह खेलने को कहा. जीतने वाली टीम का हिस्सा होना अच्छा है.’’

अर्शदीप और सूर्या के बीच क्या बात हुई?

वहीं अर्शदीप को गेंद थमाते समय सूर्या क्या सोच रहे थे. इस पर उन्होंने कहा, ‘‘अर्शदीप कई बार ऐसी स्थिति में रहे हैं और उन्होंने हमारे लिए अच्छा प्रदर्शन किया है. मैंने उनसे सिर्फ इतना कहा था कि अपनी योजनाओं पर ध्यान दो बाकी किसी और चीज के बारे में मत सोचो. हम फाइनल में पहुंच चुके हैं लेकिन अपनी योजनाएं बनाओ और उन्हें लागू करो.’’ सूर्यकुमार ने आगे कहा, ‘‘मैंने उन्हें अपनी योजनाओं पर अमल करते और भारत तथा अपनी आईपीएल फ़्रेंचाइजी के लिए अच्छा प्रदर्शन करते देखा है. उनका आत्मविश्वास सब कुछ बयां कर देता है और उस सुपर ओवर के लिए अर्शदीप के अलावा कोई और नहीं.’’

मैच जीता लेकिन खिलाड़ी हुए चोटिल

भारत और श्रीलंका के मैच में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए पथुम निसांका ने 58 गेंद में 107 रन की पारी खेली, जबकि कुसल परेरा ने 32 गेंद पर 58 रन बनाए, जिससे श्रीलंका ने 202 रन के स्कोर की बराबरी की. वहीं भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 202 रन बनाए जिसमें अभिषेक शर्मा (61), तिलक वर्मा (नाबाद 49) और संजू सैमसन (39) ने अहम योगदान दिया. टीम इंडिया ने यह मैच तो जीत लिया, लेकिन हार्दिक पांड्या और अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा के चोटिल होने की फुटेज भी सामने आई. हालांकि कोच मोर्ने मोर्कल ने अभिषेक को फिट बताया, जबकि हार्दिक के लिए फाइनल से पहले जांच के बाद ही पुष्ट रिपोर्ट देने की बात कही. 

फाइनल के लिए खिलाड़ियों के आराम पर ध्यान

रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले फाइनल के बारे में बात करते हुए सूर्यकुमार ने कहा, ‘‘आज रात अच्छी तरह से उबर (थकान से) लेते हैं. अभी उसके (फाइनल) बारे में नहीं सोचते. आज कुछ खिलाड़ियों को ऐंठन की बहुत अधिक शिकायत हुई. कल अच्छी तरह से उबर जाते हैं और फिर हम आज की तरह ही चुनौती पेश करेंगे.’’ श्रीलंका के खिलाफ मैच पर उन्होंने कहा ‘‘मैं खिलाड़ियों से यही चाहता था कि वे अपनी योजनाओं पर अमल करें, स्पष्ट रहें और बिना किसी डर के खेलें. यही सबसे जरूरी था और मुझे यकीन है कि सभी ने वह हासिल किया जो वे चाहते थे. फाइनल में पहुंचकर खुशी हुई.’’

ये भी पढ़ें:-

अक्षर पटेल की गलती और गेंद बाउंड्री के पार, लेकिन अंपायर ने सिक्सर से किया इनकार, आड़े आया ये बड़ा नियम

खिलाड़ी हो तो सूर्यकुमार जैसा, दुनिथ वेल्लालागे को लगाया गले, बड़े भाई की तरह दिया भरोसा, इमोशनल वीडियो वायरल

फाइनल से पहले झटका! पांड्या, अभिषेक हुए चोटिल, क्या पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे? कोच मोर्ने मोर्कल ने दिया अपडेट 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >