टीम इंडिया के ‘नो हैंड शेक’ पर शोएब अख्तर की निकली चीख, बोले- हम आपके लिए अच्छी बातें कर रहे और आप…

Asia Cup 2025- Shoaib Akhtar on No Handshake IND vs PAK: भारत पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का मुकाबला एक तरफा ही रहा. टीम इंडिया ने 7 विकेट से मैच जीतकर शानदार खेल दिखाया. लेकिन मैच में हैंड शेक या कहें नो हैंड शेक ने सुर्खियां बटोरी. इस पर शोएब अख्तर ने टिप्पणी की है.

Asia Cup 2025- Shoaib Akhtar on No Handshake IND vs PAK: एशिया कप 2025 के अपने दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी. इस जीत के साथ भारत ने लगातार दूसरी जीत दर्ज कर सुपर-4 में अपनी एंट्री पक्की कर ली. लेकिन मैच के बाद एक बड़ा विवाद भी खड़ा हो गया. यह मामला था हैंडशेक न करने का. दरअसल, लक्ष्य का पीछा खत्म करने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे सीधे डगआउट की ओर लौट गए और पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने की परंपरा निभाई ही नहीं.इस पूरे घटनाक्रम पर पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने अपनी नाराजगी जाहिर की. 

एक टीवी शो में उन्होंने कहा, “मैं निराश हूं, इसे देखकर मेरा दिल टूट गया. लेकिन भारत को बधाई, उन्होंने अच्छा खेला, वेलडन. यह एक क्रिकेट मैच है, इसे राजनीति से मत जोड़ो. हम आपके लिए अच्छी-अच्छी बातें कर रहे हैं, स्टेटमेंट दिया न. ऐसा नहीं होना चाहिए. हाथ मिलाओ. यह क्रिकेट का खेल है. अपना ग्रेस दिखाओ. अगर मैं यहां होता तो ऐसा नहीं करता. झगड़े होते हैं, घर में भी होते हैं. इसका मतलब यह तो नहीं कि उन्हें लगातार बढ़ाते रहो. मुझसे ऐसा नहीं हो सकता. मैं तो जरूर हाथ मिलाता.”

पोस्ट मैच सेरेमनी में सलमान आगा नहीं आए थे. उन्होंने इसका बॉयकॉट करने का फैसला किया. इस पर शोएब अख्तर ने कहा कि ठीक किया सलमान ने वो नहीं आया. केवल मैच खत्म होने पर ही नहीं, बल्कि टॉस के समय भी कप्तान सूर्यकुमार यादव और पाकिस्तान कप्तान सलमान अली आगा ने एक-दूसरे से हाथ नहीं मिलाया था. इसको लेकर भी पाकिस्तान में खूब चर्चा हो रही है.

असल में भारत और पाकिस्तान के बीच इस बार का तनाव पहलगाम आतंकी हमले से जुड़ा हुआ है. इस हमले में पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने 26 निर्दोष भारतीयों की जान ले ली थी, जिसके चलते पूरे देश में गुस्सा और शोक का माहौल था. भारत में इस मैच को लेकर काफी विरोध भी देखने को मिला था, लेकिन टीम इंडिया ने मैदान पर पाकिस्तान को जिस तरह हराया, वह पीड़ित परिवारों के लिए एक तरह की श्रद्धांजलि बन गया. मैच के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी साफ कहा कि यह जीत पहलगाम हमले के पीड़ितों और भारतीय सेना को समर्पित है.

IND vs PAK मैच का संक्षिप्त ब्यौरा

मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. लेकिन भारतीय गेंदबाजों के सामने वे पूरी तरह नतमस्तक नजर आए. किसी तरह साहिबजादा फरहान के 40 और अंत में शाहीन अफरीदी के 33 रनों की बदौलत पाकिस्तान ने 127 रन स्कोरबोर्ड पर टांगे, जिसे भारत ने 15.5 ओवर में 3 विकेट खोकर और 131 रन बनाकर हासिल कर लिया. इस मैच में कुलदीप यादव को 3 विकेट लेने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया. भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले नौ टी20 मुकाबलों में आठवीं बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम विजयी रही है. एकमात्र अपवाद पिछले साल न्यूयॉर्क में हुआ टी20 विश्व कप मैच रहा. भारत ने जहां शानदार जीत दर्ज की, वहीं पाकिस्तान का प्रदर्शन खेल के हर पहलू में फीका रहा.

ये भी पढ़ें:-

हैंड शेक छोड़ा और ‘तमाचा’ भी मारा… पूरी पाक टीम के सामने इंडिया ने ड्रेसिंग रूम का दरवाजा बंद कर दिया, Video

भारत ने जीत के बाद हाथ नहीं मिलाया, तो पाक कोच बिलबिलाए, कहा- हम उम्मीद कर रहे थे…

जिंदगी में कुछ चीजें… सूर्यकुमार ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ न मिलाने पर तोड़ी चुप्पी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >