बेशर्म, बेहया और निर्लज्ज… शब्द छोटे हैं, पाकिस्तानी टीवी एंकर की बात सुनकर खून खौल उठेगा, कहा- मैदान पर फायरिंग…

Asia Cup 2025 IND vs PAK: भारत से लगातार मिल रही हार पाकिस्तानियों के बस की बाहर की बात हो रही है. एशिया कप के सुपर 4 महामुकाबले में टीम इंडिया ने एकबार फिर अपने पड़ोसियों को 6 विकेट से शिकस्त दी. इस हार को नजदीक देखकर पाकिस्तानी टीवी एंकर की बातें सुनकर आपका भी खून खौल उठेगा.

Asia Cup 2025 IND vs PAK: भारत के खिलाफ एशिया कप 2025 के सुपर 4 मैच में हार से बौखलाए पाकिस्तानियों की जुबान पर कंट्रोल नहीं है. भारत ने अपने सबसे परिचित राइवल को केवल हराया नहीं बल्कि बेइज्जत करते हुए पटखनी दी. पाकिस्तान के 171 रन के जवाब में मेन इन ब्लू ने 18.5 ओवर में ही 4 विकेट के नुकसान पर मैच को अपने नाम किया. शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी की बदौलत भारत ने 10 ओवर में ही 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया था. इसी बात पर पाकिस्तान के एक टीवी टॉक शो ने एशिया कप में भारत से जीत सुनिश्चित करने के लिए हिंसा की सलाह देकर बवाल खड़ा कर दिया. लगातार उठ रहे विवादों के बीच और मैदान पर बढ़ती तनातनी, उकसाऊ जश्न के बीच इन पैनलिस्ट की बात सुनकर आपका खून जरूर खौल उठेगा.  

दुबई में खेले गए भारत-पाकिस्तान एशिया कप मुकाबले का माहौल पहले से ही तनावपूर्ण था. मैदान पर टकराव और ‘नो-हैंडशेक’ विवाद के बीच पाकिस्तानी टेलीविजन पर हुई यह बहस फैन्स को हैरान कर गई. एक शो का क्लिप वायरल हो रहा है जिसमें एंकर ने चौंकाने वाला सवाल पूछा, “सर अगर लड़के यहां से जान मार दें तो क्या हम जीत सकते हैं?”

इस पर एक पैनलिस्ट ने हंसते हुए जवाब दिया, “मेरे ख्याल में या तो ये कर दें या कुछ लड़के फायरिंग ही कर दें, इधर मैच ही खत्म करो क्योंकि कन्फर्म है हम हारेंगे.”

मैच रोकने के लिए हिंसा का यह हल्का-फुल्का सुझाव सोशल मीडिया पर शर्मनाक और अपमानजनक करार दिया जा रहा है. शो में पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली और कामरान अकमल भी मौजूद थे. क्लिप के वायरल होने से पाकिस्तान क्रिकेट की साख पर और धक्का लगा है, ऐसे समय में जब टीम का प्रदर्शन मैदान पर पहले से ही संघर्ष कर रहा है.

मैदान पर भी दिखी तनातनी

क्रिकेट की बात करने के बजाय, पाकिस्तान एक बार फिर गलत वजहों से सुर्खियों में है. हारिस रऊफ का लड़ाकू जेट वाला सेलिब्रेशन हो या टीवी पर ‘गोलियों से मैच रोकने’ जैसी शर्मनाक सेलीब्रेशन. ऐसा लगता है कि अब ध्यान खेल पर है भी या नहीं. मुकाबले में भी तनातनी दिखी, जहां शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ भारतीय बल्लेबाजों को भड़काने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन अंपायरों और गौतम गंभीर ने बीच-बचाव कर मामला शांत किया.

IND vs PAK मैच का संक्षिप्त विवरण

मैच की बात करें, तो पाकिस्तान ने साहिबजादा फरहान की फिफ्टी की बदौलत 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए. इसके जवाब में अभिषेक शर्मा ने 39 गेंदों पर 74 रन की ताबड़तोड़ और आकर्षक पारी खेलकर मास्टरक्लास पेश किया. अपने बचपन के दोस्त शुभमन गिल (47) के साथ उन्होंने 105 रन की ओपनिंग साझेदारी कर भारत को मजबूत शुरुआत दिलाई. भारत ने 172 रन का लक्ष्य 7 गेंद शेष रहते छह विकेट से आसानी से हासिल कर लिया.

ये भी पढ़ें:-

OMG! शाहिद अफरीदी के दामाद की घनघोर बेइज्जती, शुभमन गिल ने बल्ले-जुबान से मार-मारकर निकाली सारी हेकड़ी

वह कोई रोबोट थोड़े ही है, इस खिलाड़ी को मिला सूर्या का साथ, पाकिस्तान के खिलाफ पूरी तरह बेदम दिखा ये स्टार

हमें अभी भी एक… भारत से मिली हार के बाद सलमान अली आगा के बहाने, इस बेजान पर फोड़ा ठीकरा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >