दुबई नहीं ओमान के खिलाफ अबू धाबी में खेलेगी टीम इंडिया, जानें कैसा है इस पिच का रिकॉर्ड और मिजाज

Asia Cup 2025- IND vs OMAN Abu Dhabi Pitch Report: एशिया कप 2025 में भारत अपना आखिरी लीग मैच ओमान के खिलाफ खेलेगा. भारत अपने अब तक के मैच दुबई में खेल रहा था, लेकिन यह मैच अबू धाबी में खेलेगा. इस मैदान पर अब के मैचों के रिकॉर्ड और मिजाज पर एक नजर डालते हैं.

Asia Cup 2025- IND vs OMAN Abu Dhabi Pitch Report: भारत और ओमान के बीच एशिया कप 2025 का 12वां मुकाबला शुक्रवार, 19 सितंबर को खेला जाएगा. भारतीय टीम पहले ही सुपर-4 में जगह बना चुकी है, जबकि ओमान की टीम इस राउंड की दौड़ से बाहर हो चुकी है. अभी तक टीम इंडिया दुबई क्रिकेट ग्राउंड में खेल रही थी, लेकिन लीग स्टेज का यह आखिरी मैच अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस शाम 7:30 बजे होगा. भारत ने अपने सभी मैचों में जीत दर्ज की है और भारतीय टीम ग्रुप स्टेज का समापन भी जीत के साथ करना चाहेगी. वहीं दूसरी ओर, ओमान की टीम इस टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत की तलाश में है. उसे यूएई और पाकिस्तान के खिलाफ हार झेलनी पड़ी है.

अबू धाबी पिच रिपोर्ट

अबू धाबी की पिच पारंपरिक रूप से बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है. मैच के शुरुआती ओवरों में बल्लेबाजों को मदद मिल सकती है, लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, पिच धीमी होती जाती है और स्पिन गेंदबाज भी प्रभावी साबित हो सकते हैं. स्पिनर्स यहां किसी भी टीम के लिए निर्णायक हथियार बन सकते हैं. यहां एशिया कप के दौरान अब तक खेले गए 6 मैचों में से 5 बार टीमों ने 150 से ज्यादा रन बनाए हैं. 

यहां अब तक तीन मुकाबले पहले बल्लेबाजी करने वाली और तीन मैच लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों ने जीते हैं. हालांकि समग्र आंकड़े बताते हैं कि चेज करने वाली टीमों को यहां बढ़त मिलती है. अबू धाबी में अब तक कुल 95 T20 मैच खेले जा चुके हैं. इसमें से 44 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं, जबकि 51 मैचों में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम विजयी रही है. इसलिए टॉस का परिणाम इस मैच में निर्णायक भूमिका निभा सकता है. जो टीम टॉस जीतेगी, वह पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है.

रिकॉर्ड और औसत स्कोर

अबू धाबी में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का औसत स्कोर 137 रन है, जबकि दूसरी पारी में औसत 123 रन का रहा है. यहां का सबसे बड़ा स्कोर आयरलैंड ने अफगानिस्तान के खिलाफ बनाया था, जब उसने 225 रन बनाए थे. वहीं सबसे कम स्कोर 54 रन है, जो यूएसए महिला टीम ने थाईलैंड महिला टीम के खिलाफ बनाया था. वहीं पुरुष टीम में नाइजीरिया ने आयरलैंड के खिलाफ 66 रन बनाए थे, जबकि बांग्लादेश साउथ अफ्रीका के खिलाफ 84 रन पर ढेर हो गया था.

भारत बनाम ओमान पहली बार होंगे आमने-सामने

भारतीय टीम अभी तक ओमान के खिलाफ कोई इंटरनेशनल T20 मुकाबला नहीं खेली है. इस मैच में भारतीय टीम पहली बार ओमान के सामने उतरेगी. टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव के हाथ में है, जबकि ओमान की कमान जतिंदर सिंह संभाल रहे हैं.

IND vs OMA मैच के लिए दोनों टीमों का स्क्वॉड

भारत की टीम: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, जितेश शर्मा, रिंकू सिंह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा.

ओमान की टीम: आमिर कलीम, जतिंदर सिंह (कप्तान), हम्माद मिर्जा, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), वसीम अली, हसनैन शाह, शाह फैसल, जितेन रमनंदी, आर्यन बिष्ट, शकील अहमद, समय श्रीवास्तव, मोहम्मद नदीम, सुफियान महमूद, करण सोनावले, आशीष ओदेड़ारा, मोहम्मद इमरान, जिक्रिया इस्लाम, नदीम खान, सुफियान यूसुफ.

ये भी पढ़ें:-

टीम इंडिया के लिए खेलेंगे रविचंद्रन अश्विन, इस लीग में मेन इन ब्लू का बनेंगे हिस्सा

नुवान तुषारा ने रचा इतिहास, लसिथ मलिंगा का रिकॉर्ड तोड़ मचाई खलबली, बने एशिया कप के 5वें टॉप बॉलर

मनमानी की हद पार करने वाले पाकिस्तान को मिलेगी सजा, ICC ने PCB की करतूत पर भेजा लेटर; कार्रवाई की तैयारी शुरू

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >