‘फील्ड मार्शल’ हारिस रऊफ ने किया फाइटर जेट गिरने का इशारा, तो फैंस ने ही लगा दी लंका, ये वीडियो नहीं देखे तो क्या देखा

Asia Cup 2025 Haris Rauf 6-0 gesture video IND vs PAK: भारत के खिलाफ पाकिस्तानी गेंदबाज हारिस रऊफ अपनी गेंदबाजी से ज्यादा अपने जेस्चर की वजह से चर्चा में रहे. उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान कथित पाकिस्तानी दावे का इशारा करके फंस गए. उनकी इस हरकत पर फैंस ने मैदान के साथ सोशल मीडिया तक पर बंपर लताड़ लगाई.

Asia Cup 2025 Haris Rauf 6-0 gesture video IND vs PAK: एशिया कप 2025 में दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए भारत और पाकिस्तान का सुपर 4 मुकाबला शुरू होने से पहले ही विवादों में घिरा हुआ था. ग्रुप स्टेज के दौरान हुआ हैंडशेक विवाद बढ़ते हुए गन सेलीब्रशन और लड़ाई झगड़े तक पहुंच गया. इसी दौरान पाकिस्तानी तेज गेंदबाज हारिस रऊफ भारतीय फैंस को विवादित 6-0 इशारे से चिढ़ाते हुए दिखाई दिए. सोशल मीडिया पर कई वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनमें रऊफ बाउंड्री लाइन के पास फील्डिंग करते समय भारतीय दर्शकों को 6-0 का इशारा करते नज़र आ रहे हैं. इसी दौरान वे अपने हाथ से प्लेन के गिरने जैसे जेस्चर दिखाते भी नजर आ रहे हैं. लेकिन उनकी इस गंदी हरकत का फैंस ने बखूबी जवाब दिया. 

दरअसल फाइटर जेट और 6-0 का संदर्भ भारत पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष के दौरान चले ऑपरेशन सिंदूर से है. इस तनाव के दौरान भारत ने पाकिस्तान के कई सैन्य ठिकानों पर हमला किया था, लेकिन पाकिस्तान तो वही निराला देश ठहरा. उसने दावा किया कि चार दिन तक चले संघर्ष में उन्होंने भारत के छह फाइटर जेट गिराए थे. फैंस ने उनकी इस हरकत की जमकर खबर ली.

फैंस ने जमकर लगाई लताड़

हारिस रऊफ के इस जेस्चर पर जमकर लताड़ा. उन्हें गालियों से नवाजते हुए वीडियो शेयर किया. भारतीय फैंस ने केवल मैदान पर ही नहीं सोशल मीडिया पर भी उनकी जमकर क्लास लगाई. एक फैन ने लिखा कि ऑपरेशन सिंदूर की याद आ गई. वहीं दूसरे फैन ने कहा कि अभिषेक शर्मा ने नूर खान बेस पर हमला किया है. एक फैन ने तो यहां तक कह दिया कि पाकिस्तान ने यह सिद्ध कर दिया कि आतंकवाद इनके खून में है. तीखी और कटु प्रतिक्रिया से सोशल मीडिया पट गया है.

फैंस ने लगाए ‘कोहली-कोहली’ के नारे

एशिया कप 2025 सुपर-4 के इस मैच में दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मौजूद भारतीय फैंस ने हारिस रऊफ को ‘विराट कोहली’ के नारों से चिढ़ाया. भले ही कोहली इस मैच में नहीं खेले, लेकिन फैंस ने उन्हें चिढ़ाने के लिए कोहली का नाम इस्तेमाल किया. दरअसल विराट कोहली ने 2022 में मेलबर्न में खेले गए भारत-पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप मैच के 19वें ओवर में रऊफ की गेंदों पर लगातार दो छक्के जड़े थे. जिसमें फैंस बाउंड्री पर फील्डिंग कर रहे रऊफ को ‘कोहली-कोहली’ के नारे लगाते दिख रहे हैं,  मैच का वह क्लिप अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इन नारों पर रऊफ ने भी प्रतिक्रिया दी और फैंस से अपनी आवाज और ऊंची करने के लिए कहा.

अभिषेक शर्मा और गिल ने की बंपर तुड़ाई तो लड़ बैठे रऊफ

भारतीय बल्लेबाजों ने हारिस रऊफ की बलभर तुड़ाई की. इसी तरह की आतिशी बल्लेबाजी के दौरान शुभमन गिल ने चौका लगाया तो हारिस रऊफ लड़ने को तैयार हो गए. इस दौरान अभिषेक शर्मा और गिल ने मैदान पर उनको पिटाई का भरपूर स्वाद चखाया. हालांकि अंपायर के बीच बचाव करने के बाद मामला शांत हुआ.

रऊफ का दमदार प्रदर्शन बेकार गया

भारत के खिलाफ सुपर-4 मुकाबले में रऊफ ने 4 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट चटकाए. हालांकि उनका शानदार प्रदर्शन बेकार चला गया क्योंकि पाकिस्तान को 6 विकेट से हार झेलनी पड़ी. भारत की ओर से अभिषेक शर्मा ने 39 गेंदों में 74 रन ठोके, जबकि उनके ओपनिंग पार्टनर शुभमन गिल ने 28 गेंदों में 47 रन बनाए. अभिषेक ने अपनी पारी में 6 चौके और 5 छक्के जड़े, वहीं गिल ने 8 चौके लगाए. इनके अलावा तिलक वर्मा 19 गेंदों में नाबाद 30 रन बनाकर लौटे. इससे पहले पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए. सुपर 4 में अपना मैच जीतकर टीम इंडिया इस पॉइंट टेबल में टॉप पर है, जबकि पाकिस्तान सबसे नीचे है.

ये भी पढ़ें:-

एक तरफ ‘ब्रम्होस गिल’ दूसरी तरफ ‘राफेल शर्मा’, ‘ऑपरेशन मिडनाइट दुबई’ में उड़े हारिस रऊफ तबाह हुआ पाकिस्तान, Video

बेशर्म, बेहया और निर्लज्ज… शब्द छोटे हैं, पाकिस्तानी टीवी एंकर की बात सुनकर खून खौल उठेगा, कहा- मैदान पर फायरिंग…

OMG! शाहिद अफरीदी के दामाद की घनघोर बेइज्जती, शुभमन गिल ने बल्ले-जुबान से मार-मारकर निकाली सारी हेकड़ी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >