बांग्लादेश-श्रीलंका-अफगानिस्तान की उम्मीद केवल 1 मैच, ग्रुप बी- सुपर 4 का समीकरण हुआ पेचीदा

Asia Cup 2025 Group B Super 4 Equation: एशिया कप 2025 में ग्रुप स्टेज के मैच के बाद ग्रुप-बी में सुपर 4 का मामला कहीं ज्यादा जटिल हो गया है. हांगकांग पहले ही बाहर हो चुका है, लेकिन श्रीलंका, बांग्लादेश और अफ़ग़ानिस्तान अभी भी सुपर-4 की दौड़ में शामिल हैं. इस ग्रुप का आखिरी मैच श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा, और इसी का नतीजा दो क्वालिफाई करने वाली टीमों को तय करेगा.

Asia Cup 2025 Group B Super 4 Equation: एशिया कप 2025 का ग्रुप स्टेज अब निर्णायक चरण में प्रवेश कर चुका है, जहां सिर्फ कुछ मैच बचे हैं और इन्हीं से सुपर-4 की तस्वीर साफ होगी. ग्रुप ए से भारत क्वालिफाई कर चुका है, जबकि पाकिस्तान और यूएई के बीच होने वाला मुकाबला यह तय करेगा कि इस ग्रुप से दूसरी टीम कौन होगी. ग्रुप-बी से सुपर-4 की तस्वीर उलझी हुई है. हांगकांग तीन हार झेलने के बाद पहले ही बाहर हो चुका है. वहीं,  बांग्लादेश, श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच दो क्वालिफिकेशन स्थानों के लिए कड़ी जंग जारी है. मंगलवार को अबू धाबी में अफगानिस्तान पर अहम जीत दर्ज करके बांग्लादेश ने अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है और ग्रुप बी के सुपर 4 समीकरण को उलझा दिया है.  

दरअसल अफगानिस्तान को हराकर बांग्लादेश अब अंक तालिका में श्रीलंका के बराबर पहुँच गया. श्रीलंका अभी तक दो मैचों में चार अंकों के साथ शीर्ष पर है. बांग्लादेश भी चार अंक जुटा चुका है लेकिन उसके सभी मुकाबले पूरे हो चुके हैं. अफगानिस्तान के पास दो अंक हैं और उसका एक मैच श्रीलंका से बाकी है. यह मुकाबला अब वर्चुअल नॉकआउट बन गया है. अगर श्रीलंका जीतता है, तो वह बांग्लादेश के साथ सुपर-4 में जाएगा. लेकिन अगर अफगानिस्तान मौजूदा चैंपियन को हरा देता है, तो तीनों टीमों के पास चार-चार अंक होंगे. ऐसे में फैसला नेट रन रेट (NRR) से होगा.

एशिया कप 2025 ग्रुप बी पाइंट्स टेबल

टीममैचजीतहारपॉइंट्सनेट रन रेट
श्रीलंका2204+1.546
बांग्लादेश3214-0.270
अफगानिस्तान2112+2.150
हांगकांग (बाहर)3030-2.151

ग्रुप बी का उलझा समीकरण: 1 मैच – 1 जीत-हार से दो टीमों का फैसला

ग्रुप बी की स्थिति है जहां बांग्लादेश को सबसे बड़ा खतरा है. उनका नेट रन रेट -0.270 है, जबकि अफगानिस्तान का +2.150 और श्रीलंका का +1.546 है. ऐसे में अगर अफगानिस्तान जीत जाता है, तो लगभग तय है कि बांग्लादेश बाहर हो जाएगा, भले ही उसके चार अंक हों.  

अफगानिस्तान की जीत उन्हें सीधा सुपर-4 में पहुँचा देगी, जबकि श्रीलंका और बांग्लादेश में से कौन आगे जाएगा, यह नेट रन रेट तय करेगा.

अगर श्रीलंका अफगानिस्तान को हरा देता है तो सुपर-4 में श्रीलंका और बांग्लादेश की टीमें पहुँचेंगी.

अगर अफगानिस्तान जीत जाता है, तो मामला नेट रन रेट (NRR) पर निर्भर होगा, क्योंकि उस स्थिति में तीनों टीमों के 4-4 अंक हो जाएंगे.

फिलहाल इस मामले में श्रीलंका को बढ़त हासिल है, लेकिन अगर उसे बड़ी हार झेलनी पड़ी तो समीकरण बदल सकते हैं. गणित कहता है कि यदि श्रीलंका हार भी जाता है तो भी उसके पास सुपर-4 में जगह बनाने का मौका रहेगा. इसके लिए शर्त यह होगी कि रन चेज करते हुए टीम 70 से ज्यादा रनों से न हारे और अगर पहले बल्लेबाजी करे तो अफगानिस्तान 50 से अधिक गेंदें शेष रहते लक्ष्य हासिल न करे.

एशिया कप 2025 ग्रुप-ए की स्थिति

ग्रुप-ए में भारत पहले ही सुपर-4 में जगह बना चुका है. उसने यूएई को सिर्फ 18 ओवरों के भीतर हराया और फिर पाकिस्तान को सात विकेट से मात दी. ओमान लगातार दो हार के बाद बाहर हो चुका है. अब 17 सितंबर को पाकिस्तान बनाम यूएई मैच सीधा “करो या मरो” का मुकाबला होगा.

अगर पाकिस्तान जीतता है, तो वह भारत के साथ सुपर-4 में जाएगा. लेकिन अगर यूएई उलटफेर कर देता है, तो वह क्वालिफाई करेगा. मैच टाई या बेनतीजा रहने पर नेट रन रेट का सहारा लेना होगा, जहां फिलहाल पाकिस्तान यूएई से आगे है.

एशिया कप 2025 ग्रुप ए पॉइंट्स टेबल

टीममैचजीतहारपॉइंट्सनेट रन रेट
भारत (क्वालिफाई)2204+4.793
पाकिस्तान2112+1.649
संयुक्त अरब अमीरात2112-2.030
ओमान (बाहर)2020-3.375

ये भी पढ़ें:-

हैंडशेक विवाद में नया ट्विस्ट, PAK vs UAE मैच में रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट को आराम! इन्हें मिल सकता है मौका

सुपर-4 मैच से पहले मैदान पर मिलीं भारत-पाक टीमें, हैंडशेक विवाद के बाद साफ दिखी तल्खी

माफी मांगने की बजाय सीनाजोरी पर उतरे मोहम्मद यूसुफ, सूर्या के बाद गाली मामले में इरफान को घसीटा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >