अक्खी दुनिया एक तरफ, मेरा बुमराह…, संजना ने पति जसप्रीत के लिए क्यों कहा ऐसा, देखें वीडियो

Asia Cup 2025 Sanjana Ganeshan Comment on husband Jasprit Bumrah: भारत ने सुपर 4 के एक अहम मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर फाइनल में जगह बना ली. इस मुकाबले जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी की, जिसकी बदौलत टीम इंडिया ने 41 रनों से मुकाबले को अपने नाम कर लिया. इसी मैच के दौरान पति जसप्रीत बुमराह के लिए उनकी पत्नी संजना गणेशन का एक डायलॉग वायरल हो रहा है.

Asia Cup 2025 Sanjana Ganeshan Comment on husband Jasprit Bumrah: भारत ने एशिया कप 2025 के सुपर 4 मैच में बांग्लादेश के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 168 रन स्कोर बोर्ड पर टांगे, उसके बाद बांग्लादेश को 127 पर रोककर 41 रन से मुकाबले को अपने नाम किया और फाइनल का रास्ता भी तय कर लिया. भारतीय बॉलिंग यूनिट ने इस मैच में बांग्लादेश को टिकने का मौका ही नहीं दिया. उसके 9 बल्लेबाज 6 रन का आंकड़ा तक पार नहीं कर सके. पाकिस्तान के खिलाफ विकेट विहीन रहे जसप्रीत बुमराह इस मैच में फॉर्म में लौटे. उनकी गेंदबाजी परफॉर्मेंस पर स्पोर्ट्स कमेंटेटर और बुमराह की पत्नी संजना गणेशन से एक डायलॉग बोलने का आग्रह किया गया, तो उन्होंने बिना देर किए शानदार अंदाज में इसे दोहराया. 

दुबई में खेले गए इस मुकाबले के दौरान बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल और राघव जुयाल का इंटरव्यू बुमराह की पत्नी और सोनी स्पोर्ट्स की प्रजेंटर संजना गणेशन ने लिया. बातचीत के दौरान राघव जुयाल ने कहा कि आपके चाहने वाले तो खेल रहे हैं. वहीं बॉबी देओल ने कहा कि वे बुमराह का स्पेल लाजवाब था. इसी बातचीत के दौरान राघव ने  संजना से अपनी वेब सीरीज का एक डायलॉग बुमराह के लिए बोलने का आग्रह किया. इस पर संजना ने मुस्कुराते हुए कहा, “अक्खी दुनिया एक तरफ और मेरा बुमराह एक तरफ.” संजना का यह वीडियो सोनी लिव ने एक्स पर साझा किया और यह इंटरनेट पर वायरल हो गया.

भारत की कहरदार गेंदबाजी

जसप्रीत बुमराह ने बुधवार भारत बनाम बांग्लादेश मैच में चार ओवर में सिर्फ 18 रन देकर 2 विकेट हासिल किए. उन्होंने अपने पहले ओवर की दूसरी गेंद पर तंजीद हसन तमीम (1) को आउट किया और अपने आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर 69 रन बनाने वाले सैफ हसन को पवेलियन भेजा. सैफ हसन भारत की जीत राह में अकेले संघर्ष करते रहे, आखिरकार बुमराह ने उन्हें अपना शिकार बनाया. वहीं बुमराह के अलावा कुलदीप यादव ने 4 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि वरुण चक्रवर्ती ने 4 ओवर में 29 रन देकर 2 बल्लेबाजों को आउट किया.

भारत के सामने बिखर गया बांग्लादेश

मैच की बात करें, तो सुपर-4 चरण के चौथे मुकाबले में बांग्लादेश के कार्यवाहक कप्तान जकर अली ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी का न्योता दिया. वर्ल्ड नंबर-1 टी20I बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने एक बार फिर शानदार फॉर्म जारी रखते हुए 37 गेंदों पर 75 रन ठोके. इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 5 छक्के लगाए. उन्होंने शुभमन गिल (19 गेंदों पर 29 रन) के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 6.2 ओवर में 77 रन जोड़े. इन दोनों की बदौलत भारत ने 168 रन बनाए, जिसके जवाब में बांग्लादेश 127 रन ही बना सका. बांग्लादेश के लिए सैफ हसन ने 5 छक्के और 3 चौके की मदद से 51 गेंद में 69 रन बनाए. उनके अलावा परवेज हसन इमोन ने 21 रनों का योगदान दिया. बाकी सभी बल्लेबाज फेल रहे. 

फाइनल में दूसरी टीम के लिए BAN vs PAK में फैसला

बांग्लादेश पर 41 रनों की जीत के साथ भारत ने एशिया कप 2025 के फाइनल में जगह बना ली. अब खिताबी मुकाबले में भारत का सामना उस टीम से होगा जो गुरुवार को दुबई में होने वाले बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच सुपर-4 मैच में विजेता रहेगी. श्रीलंका, बांग्लादेश और पाकिस्तान के खिलाफ अपने मैच हारकर पहले ही बाहर हो चुका है. वहीं टीम इंडिया सुपर 4 का आखिरी मैच 26 सितंबर को श्रीलंका के खिलाफ ही खेलेगी.

ये भी पढ़ें:-

हाथों में बटर लगाकर उतरती है टीम इंडिया! एशिया कप 2025 में कैच छोड़ने में सबसे ऊपर; हांगकांग से भी बुरा है हाल

शर्मनाक! टीम इंडिया ने एक ही खिलाड़ी का कैच 4 बार टपकाया, इस दुर्लभ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम

बांग्लादेश के खिलाफ जीत के बाद भी टीम इंडिया के निर्णय पर उठे सवाल, पूर्व क्रिकेटर्स ने कहा- यह समझ से परे है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >