Asia Cup 2023 India vs Pakistan: एशियाई क्रिकेट कॉउंसिल (ACC) के अध्यक्ष जय शाह ने गुरुवार को 2023 और 2024 का क्रिकेट कैलंडर जारी किया है. इसमें इस साल सितंबर में होने वाले एशिया कप भी शामिल है. एशिया कप के दो ग्रुप में कौन सी टीमें होगी, इसका भी ऐलान हो गया है. भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर हाई वोलटेज मुकाबला होगा, क्योंकि दोनों टीमें गत चैम्पियन श्रीलंका के साथ एक ही ग्रुप में शामिल है. हालांकि अभी एशिया कप का शेड्यूल और वेन्यू का ऐलान नहीं किया गया है.
जय शाह ने जारी किया क्रिकेट कलैंडर
जय शाह ने ट्वीटर कलैंडर जारी करते हुए लिखा, ‘2023 और 2024 के लिए @ACCMedia1 पाथवे संरचना और क्रिकेट कैलेंडर प्रस्तुत करना! यह इस खेल को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के हमारे अद्वितीय प्रयासों और जुनून को दर्शाता है. शानदार प्रदर्शन के लिए देशों के क्रिकेटरों के साथ, यह क्रिकेट के लिए एक अच्छा समय होने का वादा करता है.’ भारत और पाकिस्तान एशिया कप की प्रबल दावेदार हैं. ऐसे में दोनों ग्रुप स्टेज को पार कर टॉप 4 में पहुंचेगी. अगर ऐसा हुआ तो दोनों के बीच एशिया कप में एक बार फिर एक से ज्यादा मैच देखने को मिलेंगे.
पाकिस्तान से छिन सकती है मेजबानी
भारत और पाकिस्तान ने पिछले साल टी20 एशिया कप में सामना करने पर बैक-टू-बैक क्लासिक मैच खेले. भारत ने लीग चरण में पाकिस्तान को पांच विकेट से हराया था. हालांकि टीम इडिया टॉप 4 से ही बाहर हो गई थी जबकि पाकिस्तान टीम ने फाइनल खेला था. वहीं फाइनल में पाकिस्तान को हराकर श्रीलंका खिताब जीता था. एशिया कप का आयोजन सितम्बर में होगा. हालांकि अभी इसके फुल शेड्यूल का ऐलान नहीं हुआ है. एशिया कप का आयोजन पाकिस्तान में होना था, लेकिन एशियाई क्रिकेट कॉउंसिल के अध्यक्ष जय शाह ने पुष्टि की थी कि एशिया कप पाकिस्तान से बाहर शिफ्ट किया जाएगा. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि एसीसी एशिया कप की मेजबानी पाकिस्तान को मिलती है या नहीं.
Also Read: Asia Cup 2023 का आयोजन सितंबर में, लेकिन नहीं हुई शेड्यूल और वेन्यू की घोषणा
