Asia Cup 2022: सूर्यकुमार यादव के तूफान में उड़ा हांगकांग, भारत 40 रन से जीतकर पहुंचा सुपर चार में

टीम इंडिया ने ग्रुप चरण में अपना दूसरा मुकाबला जीतकर सुपर चार में प्रवेश कर लिया है. सूर्यकुमार यादव ने हांगकांग के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी की. एक शानदार अर्धशतक बनाने वाले विराट कोहली का भी आत्मविश्वास वापस लौटा होगा. रोहित शर्मा फिर बड़ी पारी नहीं खेल पाये. केएल राहुल भी संघर्ष करते दिखे.

भारत ने सूर्यकुमार यादव की 26 गेंद में 68 रन की आक्रामक पारी और विराट कोहली (नाबाद 59 रन) के अर्धशतक से बुधवार को यहां एशिया कप टी-20 क्रिकेट मैच में हांगकांग को 40 रन से हराकर ग्रुप ए से सुपर चार में प्रवेश किया. भारत की यह लगातार दूसरी जीत है. भारत ने टूर्नामेंट के शुरूआती मैच में पाकिस्तान को पांच विकेट से हराया था. ग्रुप बी से अफगानिस्तान सुपर चार में पहुंच चुकी है.

सूर्यकुमार और विराट कोहली के बीच 98 रन की हुई साझेदारी

भारत ने बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद दो विकेट पर 192 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में हांगकांग की टीम ने पूरे ओवर खेले और पांच विकेट गंवाकर 152 रन बनाये. सूर्यकुमार और विराट कोहली ने तीसरे विकेट के लिए 98 रन की नाबाद साझेदारी निभायी. इन दोनों में सूर्यकुमार ने काफी आक्रामक बल्लेबाजी की, उन्होंने 26 गेंद में छह छक्के और इतने ही चौके जमाये जिससे कोहली का अर्धशतक थोड़ा फीका पड़ गया.

Also Read: Asia Cup 2022: हार्दिक पांड्या को हांगकांग के खिलाफ क्यों दिया गया आराम, रोहित शर्मा ने बताया कारण
सूर्यकुमार ने आखिरी ओवर में मारे 4 छक्के

कोहली ने काफी समय के बाद अर्धशतक जड़ा. इससे पहले उन्होंने ने 18 फरवरी को कोलकाता में वेस्टइंडीज के खिलाफ 52 रन बनाये थे. पाकिस्तान के खिलाफ 34 गेंद में 35 रन की पारी खेलने वाले कोहली ने 44 गेंद की पारी में एक चौका और तीन छक्के जड़े. सूर्यकुमार 42 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे, उन्होंने अंतिम ओवर में हारून अरशद पर पांच गेंद में चार गगनचुंबी छक्के जड़ दिये जिससे उन्होंने महज 22 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर दिया. इस 20वें ओवर में भारत ने 26 रन जोड़े.

विराट ने बनाये रिकॉर्ड

भारत की शुरूआत धीमी रही जिसमें केएल राहुल (36) और कप्तान रोहित शर्मा (21) बड़ी पारी नहीं खेल सके. चोट से वापसी कर रहे राहुल से अच्छे स्कोर की उम्मीद थी लेकिन 36 रन के लिये उन्होंने 39 गेंद लीं. उन्होंने दो छक्के जड़े जिसमें से एक फ्री हिट पर लगा. कप्तान रोहित भी 13 गेंद में दो चौके और एक छक्का लगाकर आउट हो गये, उन्हें आयुश शुक्ला ने आउट किया. रोहित इस दौरान टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 3,500 रन पूरे करने वाले पहले खिलाड़ी बने. उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सलामी बल्लेबाज के तौर पर 12,000 रन भी पूरे किये.

Also Read: IND vs PAK: पाकिस्तान को रौंदने के बाद विराट कोहली ने हारिस राउफ को भेंट की अपनी जर्सी, देखें वीडियो
अवेश खान ने खूब रन लुटाये

हांगकांग के लिये इस पहाड़ से लक्ष्य तक पहुंचना नामुमकिन था, पर उसके बल्लेबाजों ने शानदार जज्बा दिखाया और केवल पांच विकेट गंवाये. टीम ने अंतिम दो ओवर में 33 रन जोड़े. भारत के लिये आवेश खान सबसे खर्चीले साबित हुए जिन्होंने चार ओवर में 53 रन देकर एक विकेट झटका. अर्शदीप सिंह ने भी चार ओवर में 44 रन लुटाये और एक विकेट झटका.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Agency

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >