‘आंखों ही आंखों में’, गिल और जडेजा ने तेजी से चुरा लिया रन, फिर लेने लगे मजे, देखें वीडियो

Shubman Gill and Ravindra Jadeja Funny Conversation: शुरुआती झटकों के बाद भारत ने दूसरे टेस्ट में गिल और जडेजा की मजबूत साझेदारी के दम पर वापसी की. दोनों ने छठे विकेट के लिए नाबाद 99 रन जोड़कर टीम को 310/5 तक पहुंचाया. दोनों की साझेदारी भारत के लिए काफी अहम रही. इसी पार्टनरशिप के दौरान एक मजेदार लम्हा सामने आया.

Shubman Gill and Ravindra Jadeja Funny Conversation: भारत और इंग्लैंड के बीच बर्मिंघम में जारी दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन टीम इंडिया ने शुरुआत में दबाव में रहने के बाद जोरदार वापसी की और स्टंप्स तक 5 विकेट के नुकसान पर 310 रन बना लिए. टॉस इंग्लैंड के पक्ष में गया और उन्होंने भारत को बल्लेबाजी के लिए बुलाया (IND vs ENG 2nd Test). टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही, जब ओपनर केएल राहुल सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद करुण नायर (31) और यशस्वी जायसवाल (87) ने दूसरे विकेट के लिए 80 रन की साझेदारी करते हुए शुरुआती झटकों से टीम को उबारा. हालांकि, मिडल ऑर्डर में कुछ और विकेट गिरने से भारत एक बार फिर दबाव में आ गया. लेकिन फिर कप्तान शुभमन गिल और अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने मोर्चा संभाला. दोनों ने विकेट के बीच शानदार साझेदारी की और तालमेल बिठाया. 

दोनों के बीच छठे विकेट के लिए नाबाद 99 रन की अहम साझेदारी हुई, जिसने मैच का रुख फिर से भारत की ओर मोड़ दिया. शुभमन गिल ने संयमित और क्लासिक अंदाज में खेलते हुए 216 गेंदों में 114* रन बनाए, जिसमें 12 चौके शामिल रहे. यह उनके टेस्ट करियर का सातवां शतक है और इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज में उनका लगातार दूसरा शतक भी. वहीं जडेजा 41 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं और अब वह अपने टेस्ट करियर के 23वें अर्धशतक से केवल 9 रन दूर हैं. बल्लेबाजी के दौरान दोनों खिलाड़ियों के बीच तालमेल भी देखने लायक था. स्टार स्पोर्ट्स द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में देखा गया कि शुभमन गिल और जडेजा के बीच एक मजेदार बातचीत हुई. वीडियो में गिल मुस्कुराते हुए जडेजा से कहते हैं “आंखों ही आंखों में… आपके साथ में हूं.” सोशल मीडिया पर यह वीडियों काफी वायरल हो रहा है और लोग दोनों क्रिकेटरों की ये जुगलबंदी काफी पसंद भी कर रहे हैं.

पहले दिन के खेल में शुभमन गिल की कप्तानी, उनका बल्ले से प्रदर्शन और जडेजा की भरोसेमंद पारी भारत के लिए काफी अहम साबित हुई है. अब दूसरे दिन भारत की नजरें स्कोर को 450-500 तक ले जाने पर होंगी ताकि इंग्लैंड पर दबाव बनाया जा सके. इस मैच में भारत तीन बदलावों के साथ उतरा है. भारतीय टीम में जसप्रीत बुमराह नहीं हैं, ऐसे में भारतीय गेंदबाजों पर अतिरिक्त दबाव रहेगा. 

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोश टंग, शोएब बशीर.

‘मैच के साथ सीरीज भी…’ शुभमन गिल ने शतक के बाद भरी हुंकार, बताया इंडियन टीम का प्लान

जसप्रीत बुमराह और रोनाल्डो! दूसरे टेस्ट में इंडियन प्लेइंग XI पर स्टेन ने किया ट्रोल, गिल-गंभीर पर ऐसे साधा निशाना

पैंतरेबाजी पर उतरे अंग्रेज, शुभमन गिल को इशारे करने लगा गेंदबाज, फिर कैप्टन ने किया कुछ ऐसा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >