‘150 किमी/घंटे की रफ्तार से’, केएल राहुल के फैन हुए अनिल कुंबले, आखिर लॉर्ड्स में ऐसा क्या कर दिया?

Anil Kumble on KL Rahul: भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में तीसरा टेस्ट गुरुवार से खेला जा रहा है. इस मैदान पर बल्लेबाजों के लिए बैटिंग करना थोड़ा मुश्किल दिख रहा है. इंग्लैंड ने पहली पारी में 387 रन बनाए, जिसके जवाब में भारत ने दूसरे दिन 145 रन बनाए.

Anil Kumble on KL Rahul: पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले ने कहा कि केएल राहुल ने लार्ड्स में तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन दूसरे छोर से विकेट गिरने के बावजूद इंग्लैंड के गेंदबाजों विशेषकर तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की चुनौती का डटकर सामना करते हुए परिपक्व पारी खेली. पहले टेस्ट में शतक बनाने वाले राहुल ने इस दौरे का अपना दूसरा अर्धशतक लगाया. वह दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के समय 53 रन बनाकर खेल रहे थे. भारत ने दूसरे दिन यशस्वी जायसवाल (13), करुण नायर (40) और कप्तान शुभमन गिल (16) के विकेट गंवाए. भारत ने अभी तक अपनी पहली पारी में तीन विकेट पर 145 रन बनाए हैं और वह इंग्लैंड से 242 रन पीछे है.

कुंबले ने जियो हॉटस्टार पर कहा, ‘‘केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी की. उनकी पारी विशिष्ट थी क्योंकि इसके लिए उन्हें कड़ी मेहनत करनी पड़ी. जोफ्रा आर्चर का यह एक आक्रामक स्पैल था. विशेष कर उनका वह पहला स्पैल जिसमें उन्होंने 150 किमी प्रति घंटे से अधिक की गति से गेंदबाजी की, जिसमें उन्हें उछाल और शुरुआत में थोड़ी स्विंग भी मिल रही थी.‘‘

Kl rahul and rishabh pant. Image: bcci/x

उन्होंने आगे कहा, ‘‘राहुल ने इंग्लैंड के सभी गेंदबाजों का अच्छी तरह से सामना किया. उनका रवैया बेहद स्पष्ट था और वह पूरी तरह से नियंत्रण में दिखे. यह एक बेहद अनुशासित और परिपक्व पारी थी और मुझे यकीन है कि वह अपने प्रदर्शन से संतुष्ट होंगे.’’ इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज और अफगानिस्तान के वर्तमान मुख्य कोच जोनाथन ट्रॉट ने कहा कि यह विकेट बल्लेबाजी के लिए आसान नहीं है.

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि आप इस पिच पर गेंदबाज़ों पर हावी हो सकते हैं. आपको सतर्क रहना होगा. यह बिल्कुल नई गेंद का विकेट है. राहुल ने शुरुआती खतरे को नाकाम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. वह सीधे बल्ले से खेला जैसे शुभमन गिल ने दूसरे टेस्ट में किया था.’’

प्रैंकबॉल! ‘उन्होंने धोखा दिया’, इंग्लैंड टीम के ऊपर अश्विन ने कसा तंज, इस रणनीति की आलोचना की

6, 4, 4, 2, 6 पोलार्ड ने मचाया कहर, MI ने सुपर किंग्स को हारकर कटाया फाइनल का टिकट

लॉर्ड्स में पहले पांच विकेट हॉल का जश्न क्यों नहीं मनाया? जसप्रीत बुमराह ने खोला राज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >