‘विराट कोहली के साथ ट्रेनिंग की है’, अनाया बागड़ ने बताया कुछ बड़ा आने वाला है

Anaya Bangar reveals on Training Session with Virat Kohli: विराट कोहली के टेस्ट रिटायरमेंट के बाद उनकी क्रिकेट यात्रा को लेकर दुनियाभर से प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. इसी बीच पूर्व क्रिकेटर संजय बांगड़ की बेटी अनाया बांगड़ ने कोहली के साथ ट्रेनिंग के अनुभव साझा किए हैं. अनाया को विराट से उच्च स्तर पर दबाव संभालने को लेकर प्रेरणादायक सलाह मिली. इसी के साथ उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर बताया कि कुछ बड़ा आने वाला है.

Anaya Bangar reveals on Training Session with Virat Kohli: विराट कोहली ने 12 मई को अपने टेस्ट कैरियर को विराम दे दिया. भारत के दिग्गज स्टार बल्लेबाज के रिटायरमेंट के बाद से दुनिया के हर कोने से क्रिकेट प्रेमियों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं. लोगों ने विराट के क्रिकेट कौशल, मैदान पर उनके ‘करिश्मे’ और उनके साथ बिताए समय की बात कीं. इसी बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगड़ की बेटी अनाया बांगड़ ने विराट कोहली के साथ प्रशिक्षण के अपने अनुभव साझा किए. उन्होंने बताया कि उन्हें उच्च स्तर पर दबाव को संभालने को लेकर कोहली से बहुमूल्य सलाह मिली. 

पिछले साल अपने हार्मोनल ट्रांसफॉर्मेशन के कारण सुर्खियों में आईं अनाया ने बताया कि उन्होंने कई बार कोहली से मुलाकात की है और उनके साथ ट्रेनिंग की है. अनाया ने फिल्मीग्यान से बात करते हुए बताया, “हां, मैंने विराट से कई बार मुलाकात की है और उनके साथ ट्रेनिंग भी की है, अपने पापा के साथ. उन्होंने मुझे कुछ टिप्स दिए, मेरी बल्लेबाजी देखी, और मुझे उनकी बल्लेबाजी को करीब से देखने का मौका मिला.” 

संजय बांगड़ भारत के लिए 12 टेस्ट और 15 वनडे मैच खेल चुके हैं. विराट ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी खराब फॉर्म से बाहर होने के लिए बांगड़ की सहायता ली थी. उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी से पहले मुंबई में बांगड़ के साथ प्रैक्टिस सेशन किया था. अनाया बांगड़ ने बताया कि जब वह अपने पिता के साथ प्रशिक्षण सत्रों में शामिल थीं, तब उनकी विराट से बातचीत हुई थी. 

अनाया ने बताया, “मैंने उनसे एक बार पूछा कि वह इतने ऊंचे स्तर पर दबाव को कैसे संभालते हैं. उन्होंने कहा कि वह इतनी मेहनत करते हैं कि उन्हें अपनी ताकतें पूरी तरह से समझ में आ जाती हैं और वह उन पर पूरा भरोसा करते हैं. उन्हें पता होता है कि वह मैदान पर क्या कर सकते हैं, और बस उसी पर विश्वास रखते हैं.” उन्होंने आगे कहा, “जब आप खुद को और अपने खेल को सही मायनों में जान जाते हैं, तो बाकी सब अपने आप सही हो जाता है.” 

14 मई को अनाया ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह क्रिकेट खेलती नजर आ रही थीं. वीडियो में उन्होंने आत्मविश्वास के साथ फ्रंट फुट प्ले, डिफेंसिव शॉट्स और स्ट्रेट ड्राइव्स लगाए. अनाया ने कैप्शन में लिखा, “बस आपको बता रही हूं कि कुछ बहुत बड़ा आने वाला है!”

विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है, इससे पहले उन्होंने टी20 विश्वकप जीतने के बाद टी20 क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया था. अब वे केवल 50 ओवर के वनडे क्रिकेट में भारत का प्रतिनिधित्व करते नजर आएंगे. हालांकि अभी वे आईपीएल में जरूर अपना जलवा दिखाते नजर आएंगे, जो 17 मई से फिर शुरू हो रहा हैं. विराट कोहली आईपीएल 2025 के स्थगित होने से पहले 12 मैचों में 505 रन बनाकर इस सीजन चौथे सबसे ज्याादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उनके प्रदर्शन की बदौलत उनकी टीम आरसीबी पॉइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर हैं. प्लेऑफ के नजदीक आरसीबी लीग के दोबारा शुरू होने पहले मैच में शनिवार, 17 मई को केकेआर से भिड़ेगी, यह मुकाबला शाम 7 बजे से शुरू होगा.   

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में स्टोक्स करेंगे वापसी? हैम्स्ट्रिंग चोट पर खुद दिया बड़ा अपडेट

विराट ने टेस्ट संन्यास क्यों लिया? ‘हैरान’ रवि शास्त्री ने बताया; उसने कॉल किया और…

‘रवींद्र जडेजा को बस 2 साल के लिए कप्तान बनाकर देखो’, अश्विन ने फेंका ‘वाइल्डकार्ड’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >