2003 और मौजूदा वर्ल्ड कप में हुआ गजब का संयोग, शुभमन गिल ने इस मामले की सचिन तेंदुलकर की बराबरी

रोहित शर्मा के साथ शानदार शुरुआत दिलाने वाले शुभमन गिल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में कुछ खास नहीं कर पाए और जल्द ही आउट होकर पवेलियन लौट गए. हालांकि इस दौरान 2003 और मौजूदा वर्ल्ड कप में एक ऐसा संयोग हुआ, जिसे जानने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे.

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में 20 साल बाद फिर से भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें आमने-सामने हैं. भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 241 रन का छोटा लक्ष्य रखा है. लगातार 10 मैच जीतकर फाइनल में पहुंची भारतीय टीम की बल्लेबाजी रविवार को अच्छी नहीं रही और रोहित, कोहली और केएल राहुल को छोड़ दिया जाए, तो कोई भी बैटर नहीं चल पाए.

रोहित शर्मा के साथ शानदार शुरुआत दिलाने वाले शुभमन गिल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में कुछ खास नहीं कर पाए और जल्द ही आउट होकर पवेलियन लौट गए. हालांकि इस दौरान 2003 और मौजूदा वर्ल्ड कप में एक ऐसा संयोग हुआ, जिसे जानने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे.

शुभमन गिल ने इस मामले में की सचिन की बराबरी

2003 वर्ल्ड कप में सचिन तेंदुलकर ने शानदार बल्लेबाजी की थी. उनकी बेहतरीन खेल के दम पर भारतीय टीम फाइनल में पहुंची थी. लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खिताबी भिड़ंत में सचिन तेंदुलकर केवल 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे. अब 20 साल बाद इतिहास ने फिर से अपने को दोहराया है. इसबार इसी स्कोर पर शुभमन गिल आउट हुए. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में गिल ने 7 गेंदों का सामना किया और केवल 4 रन ही बना पाए. 2003 में सचिन ने 5 गेंदों का सामना किया था और चार रन बनाए थे.

Also Read: विराट कोहली ने वर्ल्ड कप में रचा इतिहास, सचिन तेंदुलकर के बाद ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने

वनडे में गिल पर भारी पड़े स्टार्क

वनडे में मिशेल स्टार्क के सामने शुभमन गिल का रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है. दोनों खिलाड़ियों के बीच वनडे में चार बार सामना हो चुका है. जिसमें तीन बार स्टार्क ने गिल को अपना शिकार बनाया. चार पारियों में गिल ने स्टार्क के 45 गेंदों का सामना किया, जिसमें केवल 38 रन ही बना पाए, जबकि स्टार्क ने तीन बार आउट किया.

गिल ने वर्ल्ड कप 2023 में बनाए 350 रन

मौजूदा वर्ल्ड कप में शुभमन गिल ने 8 पारियों में चार अर्धशतक की मदद से कुल 350 रन बनाए. वर्ल्ड कप के शुरुआती दो मैचों में गिल डेंगू के कारण नहीं खेल पाए थे. लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने शानदार वापसी की.

2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने गिल

शुभमन गिल के लिए साल 2023 शानदार रहा. इस कैलेंडर इयर में गिल के बल्ले से अबतक कुल 1584 रन निकल चुके हैं. जिसमें उन्होंने 5 शतक और 9 अर्धशतक लगाया है. गिल ने इस दौरान केवल 29 मैच खेले हैं. अपनी पारी में इस साल गिल ने दोहरा शतक भी वनडे में लगाया है. वनडे में उनका उच्चतम स्कोर 208 रन है. इस साल सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले विराट कोहली दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. कोहली के बल्ले से अबतक 27 मैचों की 24 पारियों में कुल 1377 रन निकले हैं. जिसमें कोहली ने 6 शतक और 8 अर्धशतक जमाए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >