Cricket: ऐसा अजूबा पहले नहीं हुआ! 10 के दसों खिलाड़ी हुए रिटायर्ड आउट, जानें क्या है कारण

Cricket: आईसीसी महिला टी20 एशिया क्वालिफायर में यूएई की सभी दस बल्लेबाज कतर के खिलाफ जानबूझकर रिटायर्ड आउट हो गईं. ऐसा विश्व क्रिकेट में पहले कभी नहीं हुआ था, लेकिन जीत के लिए खिलाड़ियों ने यह गजब की रणनीति अपनाई.

Cricket: आपने अक्सर सुना होगा कि एक ओवर में हैट्रिक आ गई, या फिर मलिंगा की तरह एक ओवर में 4 विकेट ले लिए हों. क्रिकेट इतिहास की शायद सबसे गजब घटना अब घटी है. एक असाधारण रणनीति के तहत एक टीम की सभी खिलाड़ी क्रीज पर आए, लेकिन केवल आउट होने के लिए. आईसीसी महिला टी20 विश्व कप एशिया रीजन क्वालिफायर के 6वें मैच में कतर महिला टीम के खिलाफ (UAE vs QTR) मुकाबले के दौरान यूएई महिला टीम की सभी दस बल्लेबाज रिटायर्ड आउट हो गईं.

बैंकॉक में खेले गए इस मैच में यूएई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में बिना किसी विकेट के 192 रन बना लिए थे. ईशा ओझा ने यूएई की ओर से शतक लगाते हुए 113 रन बनाए, जबकि उनका साथ दे रहीं तीर्था सतीश ने 74 रन बनाए. हालांकि, बारिश की आशंका को देखते हुए उन्होंने पारी को जल्दी समाप्त करने का फैसला किया ताकि उन्हें पूरे दो अंक मिल सकें. चूंकि टी20 अंतरराष्ट्रीय में पारी घोषित करने की अनुमति नहीं होती, यूएई ने बेहद अनोखी रणनीति अपनाते हुए सभी दस खिलाड़ियों को रिटायर्ड आउट कर दिया. पारी में आठ “डायमंड डक” (बिना कोई गेंद खेले आउट होना) दर्ज हुए. (All 10 Batters Retired Out)

कतर सिर्फ 29 रन पर ऑलआउट

यह रणनीति मास्टरस्ट्रोक साबित हुई, क्योंकि इसके बाद यूएई ने कतर को सिर्फ 29 रन पर ऑलआउट कर दिया और 163 रन से मैच जीत लिया. इस मुकाबले को जीतकर यूएई ने दो अंक हासिल किए. यूएई की ओर से मिशेल बोथा ने 3 विकेट लिए, जबकि केटी थॉम्पसन ने 2 विकेट लिए. इसके अलावा अन्य चार गेंदबाजों ने भी 1-1 विकेट लिए. इस जीत के साथ यूएई ने एशिया रीजन क्वालिफायर के ग्रुप बी में शीर्ष स्थान हासिल किया और अगले चरण (सुपर 3) में जगह बना ली, जिससे वे टी20 विश्व कप के लिए और करीब पहुंच गए.

टी20 वर्ल्ड कप एशिया रीजन क्वालिफायर फॉर्मेट

इसमें नौ टीमें शामिल हैं, जिन्हें तीन ग्रुप में बांटा गया है. हर ग्रुप से टॉप टीम सुपर 3 स्टेज में जाएंगी, जहां तीनों टीमें एक-दूसरे से खेलेंगी. शीर्ष दो टीमें ग्लोबल क्वालिफायर के लिए क्वालीफाई करेंगी.

फाइनल में भिड़ेंगे भारत और श्रीलंका, विश्वकप पर रहेंगी नजरें, कैसी है दोनों टीमों की तैयारी?

इन चार शहरों में रीशेड्यूल हो सकता है IPL 2025, BCCI इस योजना पर कर रहा काम

टीम इंडिया का टेस्ट कप्तान कौन? अनिल कुंबले की च्वाइस; गिल या पंत नहीं बल्कि यह खिलाड़ी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >