शिखर धवन का पोस्ट देख अक्षय कुमार का छलका दर्द, बोले- ‘इससे ज्यादा दर्दनाक कुछ नहीं…’

1 / 1
शिखर धवन का पोस्ट देख अक्षय कुमार का छलका दर्द, बोले- ‘इससे ज्यादा दर्दनाक कुछ नहीं…’
फुल स्क्रीन में देखें

शिखर धवन का पोस्ट देख अक्षय कुमार का छलका दर्द, बोले- ‘इससे ज्यादा दर्दनाक कुछ नहीं…’

क्रिकेटर शिखर धवन ने कुछ दिन पहले अपने बेटे के जन्मदिन पर भावुक कर देने वाला पोस्ट लिखा था. क्रिकेटर ने पोस्ट में अपने बेटे से ना मिल पाने पर दुख और निराशा व्यक्त की थी. अब इस पोस्ट पर बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. चलिए आपको बताते है एक्टर ने क्या कहा.

क्रिकेटर शिखर धवन ने हाल ही में अपने बेटे जोरावर के जन्मदिन पर एक इमोशनल पोस्ट लिखा था. पोस्ट में शिखर ने अपने बेटे से ना मिल पाने का दुख लिखा था. उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था.

शिखर धवन ने लिखा था, “तुम्हें व्यक्तिगत रूप से देखे हुए एक साल हो गया है, और अब, लगभग तीन महीने से, मुझे हर जगह से ब्लॉक कर दिया गया है, इसलिए तुम्हें, मेरे बेटे, जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देने के लिए वही तस्वीर पोस्ट कर रहा हूं.”

आगे उन्होंने लिखा था, ”भले ही मैं आपसे सीधे तौर पर नहीं जुड़ पाता, फिर भी मैं टेलीपैथी के जरिए आपसे जुड़ता हूं. मुझे तुम पर बहुत गर्व है, और मैं जानता हूं कि तुम बहुत अच्छा कर रहे हो और अच्छे से बढ़ रहे हो.”

अक्षय कुमार ने शिखर के पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए लिखा, “वास्तव में इस पोस्ट को देखकर इमोशनल हो गया. एक पिता के रूप में, मैं जानता हूं कि अपने बच्चे को न देख पाने या न मिल पाने से ज्यादा दर्दनाक कुछ भी नहीं है. हौसला रख शिखर…हममें से लाखों लोग आपके बेटे से जल्द मिलने की प्रार्थना कर रहे हैं. भगवान भला करे.”

शिखर ने अक्षय कुमार के पोस्ट को अपनी इंस्टा स्टोरी में लगाया और लिखा, “आपके आशीर्वाद के लिए धन्यवाद पाजी.” साथ ही उन्होंने स्माइली और हाथ जोड़ने वाले इमोजी भी बनाया.

अक्षय कुमार के फिल्मों की बात करें तो एक्टर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म बड़े मियां छोटे मियां को लेकर बिजी है. फिल्म में उनके साथ टाइगर श्रॉफ और सोनाक्षी सिन्हा है. फिल्म अगले साल रिलीज होगी.

इसके अलावा अक्षय के पास एक कॉमेडी फिल्म हाउसफुल 5 भी है. यह फिल्म 6 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसकी जानकारी हाल ही में आई थी.

अक्षय वेलकम टू द जंगल में भी नजर आएंगे. इसमें एक बड़ी स्टारकास्ट काम कर रही है, जिसमें संजय दत्त, दिशा पटानी, सुनील शेट्टी, परेश रावल, रवीना टंडन, जैकलीन फर्नांडीज, संजय दत्त, राजपाल यादव, श्रेयस तलपड़े, कीकू शारदा है. यह 2024 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

अक्षय कुमार पिछली बार ‘मिशन रानीगंज’ में नजर आए थे. इसमें अक्षय और परिणीति के अलावा कुमुद मिश्रा, पवन मल्होत्रा, रवि किशन, वरुण बडोला, दिव्येंदु भट्टाचार्य भी हैं.

‘मिशन रानीगंज’ रानीगंज कोयला क्षेत्र की एक वास्तविक घटना पर आधारित है और दिवंगत जसवन्त सिंह गिल की कहानी पर केंद्रित है.

Also Read: Hera Pheri 3: ‘हेरा फेरी 3’ पर परेश रावल ने दिया बड़ा अपडेट, बताया- इस दिन शुरू करेंगे अक्षय-सुनील संग शूटिंग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >