इंग्लैंड दौरे पर बुमराह नहीं खेलेंगे सभी पांचों मैच! अजीत अगरकर ने बताया कारण

Indian Test Squad England Series Update on Jasprit Bumrah: जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड दौरे पर भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करेंगे, लेकिन उनके सभी पांच टेस्ट खेलने पर संशय है. मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने बताया कि बुमराह की उपलब्धता फिजियो और डॉक्टरों की सलाह पर 3-4 मैचों तक सीमित हो सकती है.

Indian Test Squad England Series Update on Jasprit Bumrah: इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा के बाद, बीसीसीआई के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने शनिवार को दाएं हाथ के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की उपलब्धता को लेकर अपडेट दिया. तेज गेंदबाजी विभाग में जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड की धरती पर भारतीय गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करेंगे. उनके अलावा मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह और शार्दुल ठाकुर टीम में शामिल अन्य तेज गेंदबाज हैं. हालांकि बुमराह के सभी पांचों टेस्ट मैच खेलने को लेकर संशय है. 

बुमराह की उपलब्धता पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में अजीत अगरकर ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि वह सभी पांच टेस्ट खेल पाएंगे, ऐसा फिजियो और डॉक्टरों ने हमें बताया है. वे तय करेंगे कि वह 3-4 टेस्ट के लिए उपलब्ध होंगे या नहीं. अगर वह 3-4 टेस्ट के लिए भी उपलब्ध होते हैं तो हमें कुछ टेस्ट जितवा सकते हैं. हमें खुशी है कि वह टीम का हिस्सा हैं.”

भारत की टेस्ट टीम की कमान शुभमन गिल को सौंपी गई है, जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत उपकप्तान की भूमिका निभाएंगे. यह बहुप्रतीक्षित पांच मैचों की टेस्ट सीरीज इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाएगी. भारतीय टीम जून से अगस्त 2025 के बीच इंग्लैंड का दौरा करेगी, जहां यह सीरीज 2025-2027 आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा होगी.

टेस्ट सीरीज के मुकाबले हेडिंग्ले (लीड्स), एजबेस्टन (बर्मिंघम), लॉर्ड्स (लंदन), ओल्ड ट्रैफर्ड (मैनचेस्टर) और ओवल (लंदन) में खेले जाएंगे. यह भारत की पहली द्विपक्षीय टेस्ट सीरीज होगी जिसमें रोहित शर्मा और विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद टीम मैदान पर उतरेगी.

इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के लिए भारत की टेस्ट टीम

शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव.

भारतीय टेस्ट टीम में 4 नए चेहरे, इन 6 खिलाड़ियों को नहीं मिला मौका, इंग्लैंड दौरे में हुए फेरबदल का पूरा हिसाब

गिल, विराट या धोनी नहीं, जोस बटलर ने इसे बताया अपना फेवरेट इंडियन कैप्टन

सम्मान की लड़ाई में KKR के सामने SRH की चुनौती, टीमों के आखिरी IPL 2025 मैच की कैसी होगी तैयारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >