स्कैन के बाद पता चला… ऋषभ पंत चौथा टेस्ट मैच खेंलेंगे? शुभमन गिल ने दी अपडेट

Shubman Gill on Rishabh Pant Injury: लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की 22 रन की हार के बाद कप्तान शुभमन गिल ने ऋषभ पंत के रनआउट को मैच का टर्निंग पॉइंट बताया. गिल ने कहा कि पंत ने चोट के बावजूद बहादुरी से बल्लेबाजी की, लेकिन उनका विकेट मैच का रुख बदल गया. उन्होंने बताया कि पंत की उंगली में चोट है. ऐसे में क्या वे अगला टेस्ट मैच खेल पाएंगे?

Shubman Gill on Rishabh Pant Injury: लॉर्ड्स टेस्ट मैच में भारत को इंग्लैंड के खिलाफ 22 रन से हार का सामना करना पड़ा. पहली पारी में इंग्लैंड और भारत ने बराबर 387 रन बनाए. वहीं दूसरी पारी में इंग्लैंड ने 192 रन बनाए. भारत के लिए इस पिच पर कठिन, लेकिन आसान सा लक्ष्य था, लेकिन टीम इंडिया दूसरी पारी में 170 रन ही बना सकी. भारत की हार के लिए कप्तान शुभमन गिल ने ऋषभ पंत के विकेट को मैच का टर्निंग पॉइंट बताया. पंत पहली पारी में केएल राहुल के शतक के चक्कर में जल्दबाजी कर बैठे और रनआउट होकर आउट हो गए. लेकिन पंत ने उंगली में चोट के बावजूद क्रीज पर डटे रहे. मैच के बाद कप्तान शुभमन गिल ने गिल की चोट पर अपडेट दी. 

इंग्लैंड की पारी के 34 वें ओवर में जसप्रीत बुमराह की गेंद पर बाईं ओर डाइव लगाने के बाद पंत दर्द से कराह रहे थे. पंत को पहले दिन बाएं हाथ की तर्जनी उंगली पर चोट लगी थी, जिसके बाद वे विकेटकीपिंग नहीं कर सके और उनकी जगह ध्रुव जुरेल ने कीपिंग की. पंत हालांकि भारत की दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते समय सहज नहीं दिखे. पंत संघर्ष करते नजर आए और सिर्फ 9 रन ही बना सके.

स्कैन के बाद पता चला… ऋषभ पंत चौथा टेस्ट मैच खेंलेंगे?

स्कैन के लिए गए थे पंत

शुभमन गिल ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की चोट ज्यादा गंभीर नहीं है और वे अगला टेस्ट खेल सकेंगे. उन्होंने कहा, “पंत स्कैन के लिए गए थे और वे अगले टेस्ट के लिए फिट होंगे. उनका रन आउट होना मैच का बड़ा मोड़ था. हमें पता था कि पांचवें दिन बल्लेबाजी आसान नहीं होगी.” ऋषभ पंत ने पहली पारी में दर्द और बल्ला न पकड़ पाने के बावजूद 74 रन की शानदार पारी खेली, जिसकी बदौलत भारत 387 रन के स्कोर तक पहुंच सका.  

तीसरे दिन इंग्लैंड के ओपनर जैक क्रॉली के साथ हुई बहस पर गिल ने कहा कि ऐसे वाकये मैच की तीव्रता में सामान्य हैं. उन्होंने कहा, “जब आप सब कुछ झोंक रहे होते हैं, तो गर्म माहौल में इस तरह की बातें हो जाती हैं. लेकिन दोनों टीमों के बीच आपसी सम्मान है.” 

लॉर्ड्स टेस्ट मैच में जीत के बाद अब पांच मैचों की सीरीज में इंग्लैंड 2-1 से आगे है. इसका चौथा टेस्ट 23 जुलाई से खेला जायेगा.

दोनों तरफ से गर्मी, जैक क्रॉली से विवाद शुभमन गिल ने तोड़ी चुप्पी, अगली बार हम मिलेंगे तो…

टर्निंग पॉइंट! शुभमन गिल ने इस विकेट को बताया भारत की हार का सबसे बड़ा कारण

स्कॉट बौलैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ हैट्रिक से बरपाया कहर, ऐसा करने वाले बने पहले बॉलर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >