अफगानिस्तान के विश्व रिकॉर्ड से दुनिया हैरान, दुबई में UAE के खिलाफ 4 रन से मैच जीतकर रचा इतिहास

Afghanistan world record Most Match won on away ground in T20Is: अफगानिस्तान ने शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में यूएई को चार रन से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 20 ओवर में चार विकेट पर 170 रन बनाए. इसके जवाब में यूएई ने साहसिक खेल दिखाया, लेकिन 166 रन ही बना सका. इस जीत के साथ अफगानिस्तान ने एक विश्व रिकॉर्ड बना दिया है.

Afghanistan world record Most Match won on away ground in T20Is: शुक्रवार को अफगानिस्तान ने शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में यूएई को चार रन से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 20 ओवर में चार विकेट पर 170 रन बनाए. इसके जवाब में यूएई ने साहसिक खेल दिखाया, लेकिन 166 रन ही बना सका. इस जीत के साथ अफगानिस्तान ने न सिर्फ टी20I ट्राई-सीरीज में लगातार तीसरी जीत दर्ज की, बल्कि रिकॉर्ड बुक्स में भी जगह बना ली. अफगानिस्तान ने बांग्लादेश के उस अनोखे रिकॉर्ड की बराबरी कर ली, जिसमें किसी एक ही मैदान पर 20 टी20 अंतरराष्ट्रीय जीत दर्ज की गई हैं.

यह जीत अफगानिस्तान के लिए खास रही क्योंकि उन्होंने शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में अपनी 20वीं टी20I जीत दर्ज की. वे अब इस उपलब्धि को हासिल करने वाली दूसरी टीम बन गए हैं. एक मैदान पर सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड बांग्लादेश के नाम पर हैं. उसने ढाका के मीरपुर स्थित शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में 24 जीत दर्ज की हैं. हालाँकि, अफगानिस्तान इस सूची में एकमात्र ऐसी टीम है जिसने किसी विदेशी मैदान पर 20 जीत दर्ज की हैं, जिससे यह उपलब्धि और भी ऐतिहासिक बन गई.

एक मैदान पर सबसे ज्यादा मैच जीतने के मामले में पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका भी आगे हैं. पाकिस्तान ने दुबई में 18 और लाहौर में 16 मैच जीते हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में 14 जीत दर्ज की हैं.

एक मैदान पर सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम

बांग्लादेश: शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम, ढाका- 48 मैच, 24 जीत

अफगानिस्तान: शारजाह क्रिकेट स्टेडियम, शारजाह- 29 मैच, 20 जीत

पाकिस्तान: दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई- 32 मैच, 18 जीत

पाकिस्तान: गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर- 26 मैच, 16 जीत

दक्षिण अफ्रीका: वांडरर्स स्टेडियम, जोहान्सबर्ग- 26 मैच, 14 जीत

अफगानिस्तान बनाम यूएई मैच का हाल

वहीं मैच की बात करें, तो अफगानिस्तान की ओर से कप्तान इब्राहिम जादरान ने शानदार 48 रन (35 गेंद) बनाए, जिसमें तीन चौके और तीन छक्के शामिल थे. उन्होंने रहमानुल्लाह गुरबाज (40 रन) के साथ मिलकर 98 रनों की ओपनिंग साझेदारी निभाई. इसके बाद करीम जनत ने सिर्फ 14 गेंदों पर तेजतर्रार 28 रन ठोके. वहीं गुलबदीन नाइब (20*) और अजमतुल्लाह उमरजई (14*) की नाबाद पारियों ने अफगानिस्तान को 170 रन के स्कोर तक पहुंचाया.

लक्ष्य का पीछा करते हुए यूएई की शुरुआत तेज रही. अलीशान शराफू और कप्तान मुहम्मद वसीम ने पहले विकेट के लिए 65 रन जोड़े. वसीम ने 29 गेंदों पर 44 रन बनाए. लेकिन उनके आउट होने के बाद दबाव बढ़ गया. मोहम्मद जोहैब (23 रन) और असिफ खान ने हालांकि मैच को पलटने की पूरी कोशिश की और 28 गेंदों पर 40 रनों की धमाकेदार पारी खेली. अंतिम ओवर में यूएई को जीत के लिए 14 रन चाहिए थे और ऐसा लग रहा था कि मैच उनके पक्ष में जा सकता है. लेकिन अफगान गेंदबाज फरीद अहमद ने आखिरी गेंद पर असिफ को आउट कर अफगानिस्तान को यादगार जीत दिलाई. यूएई पांच विकेट पर 166 रन ही बना सका.

फाइनल में पाकिस्तान से भिड़ेगा अफगानिस्तान

अब फाइनल में अफगानिस्तान का मुकाबला 7 सितंबर को पाकिस्तान के साथ होगा. एशिया कप से पहले तीनों टीमों ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दिया. अफगानिस्तान की ओर ���े स्पिनर्स ने बेहतरीन खेल दिखाया है. एशिया कप में अन्य टीमों को उनसे जरूर होशियार रहना होगा. 

ये भी पढ़ें:-

ओपनिंग सेरेमनी में हिस्सा लेगा पाकिस्तान? विश्वकप 2025 के पहले PCB ने लिया बड़ा फैसला

भारत-पाकिस्तान की मिक्स्ड Asia Cup 2025 की इग्नोर्ड इलेवन, नजरअंदाज धुरंधरों की कमान इस खिलाड़ी के हाथ

BCCI ने बढ़ाई टीम इंडिया की जर्सी स्पॉन्सरशिप की दर, एक मैच से बोर्ड को होगी इतनी कमाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >