आखिरी ओवर में पलटी बाजी, रोमांचक मुकाबले में जिम्बॉब्वे ने अफगानिस्तान को हराया

AFG vs ZIM: जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के बीच पहला टी20 मुकाबला आखिरी ओवर तक गया, जिसमें अफ्रीकी टीम ने बाजी मारते हुए शानदार जीत की.

AFG vs ZIM: अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच हरारे स्पोर्ट्स क्लब के मैदान पर पहला टी20 मुकाबला खेला गया. 11 दिसंबर के खेले गए इस मैच में रोमांच अपने चरम पर पहुंच गया, जब जिम्बॉब्वे को आखिरी 8 गेंद में 17 रन की जरूरत थी. लेकिन 6 विकेट खो चुकी अफ्रीकी टीम ने गजब का जज्बा दिखाया और मैच को 4 विकेट से जीत लिया.

अफगानिस्तान की टीम तीन टी20, तीन ओडीआई और दो टेस्ट मैचों के लिए जिम्बाब्वे के दौरे पर है. इस सीरीज का पहला टी20 हरारे में खेला गया. टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की शुरुआत ठीक नहीं रही. गुरबाज शून्य के स्कोर पर ही आउट हो गए. 11वें ओवर तक अफगान टीम संघर्ष कर रही थी. उसने 5 विकेट के नुकसान पर केवल 58 रन बनाए. लेकिन इसके बाद करीम जनत और मोहम्मद नबी ने छठवें विकेट के लिए 79 रन की साझेदारी की. करीम के 56 रन और मोहम्मद नबी की 44 रन की पारी की बदौलत अफगानिस्तान ने 20 ओवर में 145 रन बनाए. जिम्बाब्वे की तरफ से रिचर्ड न्गरावा ने 3 विकेट लिए.

 दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे ने धीमा खेल दिखाया. लेकिन 13 ओवर में 83 रन बनाने के दौरान उसने केवल एक विकेट गंवाया. गेंदबाज नवीन उल हक ने यहां से अफगानिस्तान की वापसी करवाई और 128 रन तक छह विकेट निकाल दिए. 12 गेंदों में जिम्बाब्वे को 21 रन बनाने थे. 19वें ओवर में नवीन उल हक ने 10 रन दिए और 1 विकेट भी निकाल लिया. दबाव में आई जिम्बाब्वे को अंतिम ओवर में 11 रन की जरूरत आ पड़ी. 

आखिरी ओवर में रहा गजब का रोमांच

विकेट पर वेलिंगटन मस्कादजा और तशिंगा मुसेकिवा थे. इन दोनोंं ने गजब का धैर्य दिखाया. अजमतुल्लाह ओमरजई की पहली गेंद पर तशिंगा ने चौका लगाया. इसके बाद दो गेंदों पर 2-2 रन आए. लगा कि अब जीत नजदीक है, लेकिन अजमतुल्लाह ने बाउंसर फेंक दी, जिस पर कोई रन नहीं आया. पांचवीं गेंद पर तशिगा ने फिर दो रन ले लिया. स्कोर बराबर हो गया. आखिरी गेंद तशिंगा ने फिर एक रन लिया. इस तरह जिम्बाब्वे ने 146 रन बनाकर मैच जीत लिया.

दूसरा टी20 मैच हरारे के इसी मैदान पर कल शुक्रवार, 13 दिसंबर को खेला जाएगा. 

दो विश्वकप का हीरो और ‘इंग्लैंड से दोगुना लगान’ वसूलने वाला खिलाड़ी, आज है जन्मदिन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >