Abhishek Sharma Net Worth: बल्ले से तबाही मचाने वाले अभिषेक शर्मा की है करोड़ों की कमाई, जानें नेट वर्थ

Abhishek Sharma Net Worth: टीम इंडिया के खिलाड़ी अभिषेक शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 मैच में विस्फोटक पारी खेली. उन्होंने केवल 37 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. आज आपको इस विस्फोटक बल्लेबाजी की कमाई के बारे में बताने वाले हैं.

Abhishek Sharma Net Worth: इंग्लैंड के खिलाफ टी20 मैच में शानदार 135 रन बनाने वाले अभिषेक शर्मा की कमाई करोड़ों में है. 24 साल के युवा खिलाड़ी की कमाई मुख्य रूप से आईपीएल और विज्ञापनों से होती है. इसके साथ ही बीसीसीआई से भी अभिषेक को मैच खेलने के लिए फीस मिलती है.

बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में अभिषेक शर्मा ने ठोका दावा

अभिषेक शर्मा फिलहाल बीसीसीआई की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल नहीं हैं. लेकिन बीसीसीआई ने जो गाइडलाइन जारी किया है, उसके अनुसार अभिषेक शर्मा ग्रेड सी में शामिल हो गए हैं. इस श्रेणी में शामिल खिलाड़ियों को बीसीसीआई 1 करोड़ रुपये की सैलरी देता है. इस श्रेणी में खिलाड़ियों को शामिल होने के लिए 3 टेस्ट मैच या 6 वनडे मैच या फिर 10 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलना होता है. अभिषेक अभी तक 17 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं.

अभिषेक की आईपीएल से होती है करोड़ों की कमाई

अभिषेक शर्मा आईपीएल में खेलकर करोड़ों रुपये की कमाई करते हैं. सनराइजर्स हैदराबाद ने अभिषेक शर्मा को 14 करोड़ रुपये में रिटेन किया है.

इंटरनेशनल टी20 मैच खेलने पर मिलती है 3 लाख रुपये मैच फीस

बीसीसीआई एक अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच खेलने के लिए खिलाड़ियों को 3 लाख रुपये की सैलरी देता है. उस तरह से अभिषेक शर्मा को भी एक मैच खेलने पर 3 लाख की मैच फीस मिलती है.

यह भी पढ़ें: Watch Video: अभिषेक शर्मा ने अंग्रेजों से वसूला ‘लगान’, 37 गेंद पर शतक जड़ मचाया हड़कंप

इंग्लैंड के खिलाफ मैच में अभिषेक शर्मा ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 मैच में अभिषेक शर्मा ने विस्फोटक पारी खेल कई रिकॉर्ड अपने नाम किए. उन्होंने 54 गेंदों में 13 छक्कों और 7 चौकों की मदद से 135 रन की पारी खेली. उन्होंने 37 गेंदों में शतक जमाकर टी20 में सबसे तेज शतक जमाने वाले दुनिया के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं. इसके अलावा टी20 में सबसे ज्यादा निजी स्कोर बनाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं. इसके अलावा एक टी20 मैच में सबसे ज्यादा छक्का जमाने के मामले में भी अभिषेक भारत के पहले खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने रोहित शर्मा के 10 छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >