बीसीसीआइ ने सचिन से मांगा पैसा, धौनी ने चुकाये थे एक करोड़ रुपये
नयी दिल्ली :क्रिकेट के भगवान सचिन तेंडुलकर को बड़ा झटका लगा है. तेंडुलकर को ये झटका किसी और ने नहीं बल्कि उस बोर्ड ने दिया है, जिसके लिए सचिन ने दो दशक से भी ज्यादा क्रिकेट खेला. दरअसल सचिन की आने वाली बायोपिक ‘सचिन: अ बिलियन ड्रीम्स’ की प्रॉडक्शन कंपनी 200 नॉट आउट की ओर […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
नयी दिल्ली :क्रिकेट के भगवान सचिन तेंडुलकर को बड़ा झटका लगा है. तेंडुलकर को ये झटका किसी और ने नहीं बल्कि उस बोर्ड ने दिया है, जिसके लिए सचिन ने दो दशक से भी ज्यादा क्रिकेट खेला. दरअसल सचिन की आने वाली बायोपिक ‘सचिन: अ बिलियन ड्रीम्स’ की प्रॉडक्शन कंपनी 200 नॉट आउट की ओर से बीसीसीआइ से एक फेवर मांगा था.
200 नॉट आउट की ओर से सचिन तेंडुलकर के कैरियर के गौरवशाली क्षणों का वीडियो फुटेज और अन्य महत्वपूर्ण वीडियो को उपलब्ध कराने में डिस्काउंट की मांग की गयी थी, लेकिन बीसीसीआइ ने प्रॉडक्शन कंपनी की इस मांग को खारिज कर दिया है.
हालांकि बीसीसीआइ ने वानखेड़े स्टेडियम में दी गयी सचिन के आखिरी टेस्ट मैच के बाद की स्पीच को बिना किसी चार्ज के देने पर सहमति जता दी है. बीसीसीआइ के बैनर तले हुए सभी मैचों के कॉपीराइट्स उसके पास हैं और उनके वीडियो या तस्वीरों के कमर्शियल इस्तेमाल के लिए उससे खरीदना होता है. हालांकि 200 नॉट आउट के फाउंडर और फिल्म के प्रोड्यूसर रवि भांगचांदका ने बयान जारी कर कहा कि इस बारे में बीसीसीआइ से फिलहाल बातचीत जारी है.
धौनी ने चुकाये थे एक करोड़ रुपये
धौनी पर हाल ही में बनी फिल्म के लिए धौनी के बिजनेस पार्टनर अरुण पांडे ने वीडियो के लिए करीब एक करोड़ रुपये चुकाए थे. वीडियो को लेकर बीसीसीआइ का एक रेट कार्ड है, जो मैच और उनके महत्व के आधार पर निर्भर करता है. बोर्ड की ओर से हर फुटेज पर प्रत्येक सेकेंड के हिसाब से चार्ज वसूला जाता है. बोर्ड के एक टॉप अफसर ने बताया, ‘बीसीसीआइ की एक पॉलिसी है. बोर्ड ने धौनी पर बनी मूवी के लिए दिये गये फुटेज में भी किसी तरह की छूट नहीं दी थी.