विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलियाई टीम से दोस्ती वाले बयान पर ट्विटर पर सफाई दी

नयी दिल्ली : भारतीय कप्तान विराट कोहली ने आज दावा किया कि ऑस्ट्रेलियाई टीम से दोस्ती के उनके बयान पर ‘तिल का ताड़ ‘ बनाया गया और अभी भी ऑस्ट्रेलिया के कई क्रिकेटर उनके अच्छे दोस्त हैं. चार मैचों की श्रृंखला 2-1 से जीतने के बाद कोहली ने कहा था कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाडियों से दोस्ती […]

नयी दिल्ली : भारतीय कप्तान विराट कोहली ने आज दावा किया कि ऑस्ट्रेलियाई टीम से दोस्ती के उनके बयान पर ‘तिल का ताड़ ‘ बनाया गया और अभी भी ऑस्ट्रेलिया के कई क्रिकेटर उनके अच्छे दोस्त हैं.

चार मैचों की श्रृंखला 2-1 से जीतने के बाद कोहली ने कहा था कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाडियों से दोस्ती को लेकर उनकी राय बदल गई है. उन्होंने कहा था ,‘‘ नहीं, अब यह बदल गया है. मैने पहले टेस्ट से पूर्व जो कहा था , मुझे गलत साबित कर दिया गया और अब मुझे आप ऐसा कहते कभी नहीं सुनेंगे.’ कोहली ने हालांकि सिलसिलेवार ट्वीट में स्पष्ट किया कि उनका बयान पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिये नहीं था. उन्होंने लिखा ,‘‘ मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में मेरे जवाब को अतिरंजित करके पेश किया गया. मैने यह नहीं कहा था कि पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम मेरी दोस्त नहीं है लेकिन …’

उन्होंने आगे लिखा ,‘‘ सिर्फ कुछ खिलाडियों के बारे में कहा था. कुछ खिलाडियों से मेरी अभी भी दोस्ती है जो आरसीबी के लिये खेलते हैं और उसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है.’ इस श्रृंखला में कई विवाद देखने को मिले जिसकी शुरुआत ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने की जब उन्होंने डीआरएस फैसला लेने से पहले ड्रेसिंग रुम से मदद मांगी. कोहली ने उन्हें लगभग धोखेबाज कह डाला था.
इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने कोहली को निशाना बनाते हुए खेलों का डोनाल्ड ट्रंप कहा. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ जेम्स सदरलैंड ने कहा कि कोहली को शायद ‘सॉरी’ शब्द की स्पेलिंग नहीं पता.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >