विराट कोहली ने टेस्ट मैच का विशेष डाक कवर जारी किया

रांची : झारखंड डाक परिमंडल की तरफ से राजधानी रांची में खेले जानेवाले पहले टेस्ट मैच को लेकर विशेष डाक कवर (आवरण) जारी किया गया है. बुधवार को झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन ग्राउंड परिसर में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली, मुख्य डाक महाध्यक्ष अनिल कुमार, जेएससीए के अध्यक्ष कुलदीप सिंह, उपाध्यक्ष अजय शाहदेव, […]

रांची : झारखंड डाक परिमंडल की तरफ से राजधानी रांची में खेले जानेवाले पहले टेस्ट मैच को लेकर विशेष डाक कवर (आवरण) जारी किया गया है. बुधवार को झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन ग्राउंड परिसर में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली, मुख्य डाक महाध्यक्ष अनिल कुमार, जेएससीए के अध्यक्ष कुलदीप सिंह, उपाध्यक्ष अजय शाहदेव, वरिष्ठ डाक अधीक्षक केडी सिंह, सहायक निदेशक श्री मंडल समेत अन्य की उपस्थिति में डाक आवरण जारी किया गया.

इस आवरण में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जानेवाले तीसरे क्रिकेट टेस्ट मैच का ब्योरा दिया गया था. साथ ही इसमें सचिन तेंदुलकर का डाक टिकट भी लगा है. इतना ही नहीं भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान का चित्र भी लगा हुआ है. डाक विभाग इससे पहले भी जेएससीए में खेले गये मैच को लेकर विशेष डाक टिकट जारी कर चुका है. डाक अवरण को जारी करते समय भारतीय क्रिकेट टीम के स्थानीय प्रबंधक, स्थानीय कोच और संयोजक समेत अन्य मौजूद थे. डाक आवरण को जारी करने के बाद उसे दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच वितरित किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >