इंग्लैंड के कप्तान जो रुट के रोल मॉडल हैं कोहली और स्मिथ

लीड्स : इंग्लैंड के नये टेस्ट कप्तान जो रुट अपनी बल्लेबाजी को उस स्तर तक ले जाना चाहते हैं जहां तक कप्तान बनने के बाद भारत के विराट कोहली और ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ पहुंचे हैं. रुट को एलेस्टेयर कुक के इस्तीफे के बाद इंग्लैंड का नया टेस्ट कप्तान बनाया गया. अभी तक वह अपने […]

लीड्स : इंग्लैंड के नये टेस्ट कप्तान जो रुट अपनी बल्लेबाजी को उस स्तर तक ले जाना चाहते हैं जहां तक कप्तान बनने के बाद भारत के विराट कोहली और ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ पहुंचे हैं.

रुट को एलेस्टेयर कुक के इस्तीफे के बाद इंग्लैंड का नया टेस्ट कप्तान बनाया गया. अभी तक वह अपने कैरियर में 53 टेस्ट में करीब 53 की औसत से रन बना चुके हैं. कोहली का कप्तान बनने के बाद औसत 67 से उपर है और वह विश्व रैंकिंग में शीर्ष पर हैं.

रुट ने कहा ,‘‘ विराट और स्टीव स्मिथ ने जिस तरह से प्रदर्शन किया है, मैं भी वैसे ही करना चाहता हूं. मैं उनसे प्रेरित होकर उसी स्तर तक जाना चाहता हूं. हर बच्चा एक दिन इंग्लैंड का कप्तान बनना चाहता है और मुझे यह मौका मिला है लिहाजा मैं अपने प्रदर्शन की छाप छोड़ना चाहता हूं.”

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >