पापा बनने की खुशी में ये क्‍या कह गये शोएब अख्‍तर

नयी दिल्‍ली : पाकिस्‍तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज और रावलपिंडी एक्‍सप्रेस के नाम से मशहूर दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाज शोएब अख्‍तर पापा बन गये हैं. इसकी जानकारी उन्‍होंने सोशल मीडिया के जरिये अपने प्रसंशकों को दी है. उन्‍होंने ट्वीट कर जानकारी दी कि वो अब एक बेटे के पिता बन गये हैं. […]

नयी दिल्‍ली : पाकिस्‍तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज और रावलपिंडी एक्‍सप्रेस के नाम से मशहूर दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाज शोएब अख्‍तर पापा बन गये हैं. इसकी जानकारी उन्‍होंने सोशल मीडिया के जरिये अपने प्रसंशकों को दी है. उन्‍होंने ट्वीट कर जानकारी दी कि वो अब एक बेटे के पिता बन गये हैं. लेकिन पिता बनने की खुशी में उन्‍होंने एक बड़ी गलती भी कर डाली. जिसके बाद उन्‍हें ट्विटर पर मजाक का पात्र भी बनना पड़ा.

दरअसल उन्‍होंने अपने प्रशंसकों को ट्विटर के जरिये बताया कि वो पापा बन गये हैं. उन्‍होंने एक के बाद एक ट्वीट किये. पहले वाले ट्वीट में उन्‍होंने लिखा, मुझे ये बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि मैं और बेगम बेबी ब्‍वॉय के पेरेंट्स बन गये हैं. अल्‍लाह का शुक्रिया.

लेकिन अगली ट्वीट पर अख्‍तर बुरी तरह से फंस गये उन्‍होंने एक ऐसी गलती कर दी कि बाद में उन्‍हें अपने समर्थकों के हाथों मजाक का पात्र भी बनना पड़ा. दरअसल उन्‍होंने दुसरी बार ट्वीट किया और लिखा, मां और लिटिल एंजल दोनों ठीक हैं. एक जिंदगी को इस दुनिया में लाना सबसे बड़ा चमत्‍कार है. रावलपिंडी एक्‍सप्रेस अब एक प्राउड पापा हैं.
इससे पहले वाले ट्वीट में उन्‍होंने बताया था कि उनकी बेगम ने बेबी ब्‍वॉय को जन्‍म दिया है. लेकिन अगले ट्वीट में उन्‍होंने बताया कि मां और लिटिल उंजल दोनों ठीक हैं. ऐसी गलती अख्‍तर के कमजोर अंग्रेजी के कारण हुई. इससे पहले भी उन्‍होंने ऐसी ही कुछ गलती अपने ट्वीट पर किया था जिसके बाद उन‍की काफी मजाक उड़ी थी. बहरहाल जो भी हो अख्‍तर इसी गलती से बेखबर बेटे के जन्‍म से काफी खुश हैं और उन्‍होंने एक और ट्वीट कर लिखा, मेरे हाथों में अब तक का सबसे बेशकीमती कैच लपका…..वाह क्‍या फीलिंग है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >