नयी दिल्ली : तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड का सूपडा साफ करते हुए 3-0 से श्रृंखला अपने नाम कर लिया है. इसमें टीम के स्पिनरों खास कर आर अश्विन की भूमिका सबसे खास रही है. श्रृंखला में अश्विन ने कुल 27 विकेट चटकाये और रैंकिग में फिर से टॉप पर पहुंच गये हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार जीत के लिए कप्तान विराट कोहली और अश्विन की हर ओर जमकर तारीफ हो रही है.
https://twitter.com/followyoursport/status/786089045160030210
लेकिन इस बीच सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रही है. जिसमें टीम इंडिया को लगान टीम बनाया गया है. वीडियो में कप्तान विराट कोहली को भुवन और अश्विन को कचरा बनाया गया है. टीम के अन्य खिलाडियों को भी वीडियो में पेश किया गया है. यह वीडियो खुब देखी जा रही है. वीडियो वायरल होने के बाद इसे देखने के बाद अश्विन ने ट्वीट किया. उन्होंने लिखा, मुझे नहीं पता मैं अपनी हंसी कब रोक पाउंगा.
