कोहली ने उरी हमले के शहीदों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की

कानपुर : भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली ने आज उरी आतंकी हमले के शहीद सैनिकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह की कायरतापूर्ण हरकत परेशान और देश के प्रत्येक नागरिक को आहत करने वाली है. कोहली से जब भारतीय सरजमीं पर हाल में हुए आतंकी हमले पर प्रतिक्रिया करने […]

कानपुर : भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली ने आज उरी आतंकी हमले के शहीद सैनिकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह की कायरतापूर्ण हरकत परेशान और देश के प्रत्येक नागरिक को आहत करने वाली है.

कोहली से जब भारतीय सरजमीं पर हाल में हुए आतंकी हमले पर प्रतिक्रिया करने के लिये कहा गया, उन्होंने कहा, ‘‘जब इस तरह की बड़ी घटनाएं नियमित रुप से होती है तो बुरा लगता है. हमें इससे बुरा लगता है तो फिर जरा सैनिकों के परिवारों के बारे में भी सोचो. यह बहुत परेशान करने वाला है. ”
उन्होंने भारत की न्यूजीलैंड पर पहले टेस्ट मैच में 197 रन से जीत के बाद कहा, ‘‘मैं इस पर प्रतिक्रिया कर सकता हूं लेकिन समाधान पर टिप्पणी नहीं कर सकता क्योंकि मैं उस स्तर पर संचालन नहीं कर रहा हूं. एक भारतीय होने के नाते इससे आहत हूं. मैं इस हादसे में अपनी जान गंवाने वाले जवानों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त कर सकता हूं. ”
पिछले रविवार को उत्तर कश्मीर के उरी में भारतीय सेना के एक बटालियन हेडक्वार्टर पर आतंकवादियों ने हमला किया जिसमें 18 भारतीय सैनिक शहीद हो गये थे जबकि कई घायल हुए थे. इस आतंकी हमले में शामिल चार आतंकवादियों को बाद में सेना ने मार गिराया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >