वकार यूनिस की टीम में शामिल हुए विराट कोहली और रोहित शर्मा
कराची : पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज गेंदबाज वकार यूनिस ने अपनी एक मोर्डन वनडे क्रिकेट टीम तैयार की है. इस टीम में उन्होंने भारत से दो खिलाडियों को शामिल किया है. वकार की टीम में भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली और ओपनर रोहित शर्मा शामिल हैं. दिलचस्प बात ये है कि वकार ने अपने […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
कराची : पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज गेंदबाज वकार यूनिस ने अपनी एक मोर्डन वनडे क्रिकेट टीम तैयार की है. इस टीम में उन्होंने भारत से दो खिलाडियों को शामिल किया है. वकार की टीम में भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली और ओपनर रोहित शर्मा शामिल हैं. दिलचस्प बात ये है कि वकार ने अपने देश की क्रिकेट टीम से मात्र एक खिलाड़ी मोहम्मद आमिर को टीम में रखा है.
वकार ने 12 सदस्यों की एक अंतरराष्ट्रीय वनेड क्रिकेट टीम बनायी है. जिसमें भारत से विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड से सबसे अधिक तीन-तीन खिलाडियों को वकार ने अपनी टीम में जगह दी है. ऑस्ट्रेलिया से स्टीव स्मिथ,डेविड वॉर्नर और मिचेल स्टार्क को और इंग्लैंड से बटलर,मोइन खान और बेन स्टोक्स.
वकार ने दक्षिण अफ्रीका से एबी डिविलियर्स, न्यूजिलैंड से मार्टिन गुप्टिल और बांग्लादेश से मुस्तफिजुर रहमान को शामिल किया है. वकार ने अपनी टीम का कप्तान ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ को बनाया है.