माल्या ने लंदन में आईपीएल फाइनल का लुत्फ उठाया

लंदन : विवादों में घिरे भारतीय व्यवसायी विजय माल्या ने लंदन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच इंडियन प्रीमियर लीग फाइनल मैच का लुत्फ उठाया. माल्या एक वीडियो में अपने बेटे सिद्धार्थ के साथ मैच का लुत्फ उठाते हुए दिख रहे हैं. यह वीडियो सिद्धार्थ ने डाला है जिसमें वह अपने पिता […]

लंदन : विवादों में घिरे भारतीय व्यवसायी विजय माल्या ने लंदन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच इंडियन प्रीमियर लीग फाइनल मैच का लुत्फ उठाया. माल्या एक वीडियो में अपने बेटे सिद्धार्थ के साथ मैच का लुत्फ उठाते हुए दिख रहे हैं.

यह वीडियो सिद्धार्थ ने डाला है जिसमें वह अपने पिता के साथ आईपीएल फाइनल देख रहे हैं. उन्होंने मोनाको ग्रां प्री में फोर्स इंडिया के तीसरे स्थान का भी जिक्र किया जो रविवार को हुई थी. माल्या जूनियर ने वीडियो में कहा, ‘‘हम लंदन में हैं. सर्गियो पेरेज को पोडियम स्थान देखने से बेहतर कुछ नहीं हो सकता. ” माल्या जब अपनी आईपीएल टीम को ‘गो आरसीबी’ कहकर प्रेरित कर रहे थे तो सिद्धार्थ ने कैमरे में अपने पिता के हावभावों को कैद किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >