सनराइजर्स को लगा बड़ा झटका, आशीष नेहरा चोटिल, दो मैच के लिए टीम से बाहर

मुंबई : रायल चैलेंजर्स बेंगलूर के हाथों 45 रनों की करारी हार के बाद सनराइजर्स हैदराबाद को एक और झटका लगा है. टीम के मुख्‍य गेंदबाज आशीष नेहरा चोटिल होकर आईपीएल के दो मैच से बाहर हो गये हैं. नेहरा के ग्रोइन में परेशानी महसूस हो रही है. आरसीबी के खिलाफ कल के मैच में […]

मुंबई : रायल चैलेंजर्स बेंगलूर के हाथों 45 रनों की करारी हार के बाद सनराइजर्स हैदराबाद को एक और झटका लगा है. टीम के मुख्‍य गेंदबाज आशीष नेहरा चोटिल होकर आईपीएल के दो मैच से बाहर हो गये हैं. नेहरा के ग्रोइन में परेशानी महसूस हो रही है.

आरसीबी के खिलाफ कल के मैच में नेहरा ने मात्र दो ओवर और एक गेंद ही फेंक पाये और चोटिल होकर मैदान से बाहर हो गये. नेहरा इसके बाद दोबारा मैदान पर नहीं उतरे. मैच के बाद हैदराबाद के कप्‍तान डेविड वार्नर ने कहा, आशीष नेहरा को ग्रोइन में परेशानी है जिसके कारण उन्‍हें अगले दो मैच के लिए आराम दिया जा सकता है.

* टी-20 में नेहरा की धमाकेदार वापसी
ज्ञात हो लंबे समय तक टीम से बाहर रहने के बाद आशीष नेहरा ने टी-20 में धमाकेदार वापसी किया है. जब से नेहरा ने टीम में वापसी किया है तब से लगातार मैदान पर अच्‍छा प्रदर्शन कर रहे हैं. हालां‍कि नेहरा अपने क्रिकेट कैरियर में चोट को लेकर खासा परेशान रहे हैं. चोट के चलते वो हमेशा टीम से बाहर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >