डब्ल्यूआईसीबी ने वेस्टइंडीज टीम को बातचीत के लिए बुलाया, खत्‍म हो सकता है वेतन विवाद

सेंट जोन्स (एंटीगा) : वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड (डब्ल्यूआईसीबी) भले ही डेरेन सैमी के उसकी आलोचना करने से नाराज हो लेकिन इसके बावजूद क्रिकेट बोर्ड विश्व टी20 चैम्पियन बनी वेस्टइंडीज टीम के साथ बातचीत के लिए तैयार है जिससे कि लंबे समय से चले आ रहे वेतन विवाद का हल निकाला जा सके. डब्ल्यूआईसीबी अध्यक्ष डेव […]

सेंट जोन्स (एंटीगा) : वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड (डब्ल्यूआईसीबी) भले ही डेरेन सैमी के उसकी आलोचना करने से नाराज हो लेकिन इसके बावजूद क्रिकेट बोर्ड विश्व टी20 चैम्पियन बनी वेस्टइंडीज टीम के साथ बातचीत के लिए तैयार है जिससे कि लंबे समय से चले आ रहे वेतन विवाद का हल निकाला जा सके.

डब्ल्यूआईसीबी अध्यक्ष डेव कैमरन ने कहा कि बोर्ड खिलाडियों से बात करेगा जिससे कि सुनिश्चित हो सके कि सर्वश्रेष्ठ कैरेबियाई प्रतिभा टीम का प्रतिनिधित्व करे. कैमरुन ने बयान में कहा, ‘‘इस साल मई में बोर्ड खिलाडियों, प्रबंधन और तकनीकी योजनाओं की समीक्षा के लिए खिलाडियों, डब्ल्यूआईपीए, चयनकर्ताओं और तकनीकी टीम के साथ वार्षिक समीक्षा की मेजबानी करेगा.

हम देखना चाहते हैं कि कैसे आपसी सहमति से हल निकले जिससे कि सुनिश्चित हो कि क्षेत्र के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी वेस्टइंडीज टीमों में चयन के लिए उपलब्ध हों.” वेस्टइंडीज कल रात फाइनल में इंग्लैंड को चार विकेट से हराकर विश्व टी20 खिताब दो बार जीतने वाली पहली टीम बना था. यह जीत इसलिए भी महत्वपूर्ण थी क्योंकि एक समय डब्ल्यूआईसीबी के साथ वेतन भुगतान के कारण टीम टूर्नामेंट से हटने के कगार पर पहुंच गई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >