सेमीफाइनल से बाहर होना कोई मिथक नहीं : विलियमसन

नयी दिल्ली : आईसीसी प्रतियोगिता से एक बार फिर सेमीफाइनल में बाहर होने के बावजूद न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने इसे मिथक मानने से इनकार कर दिया और कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ विश्व टी20 के अंतिम चार के मुकाबले में हार किसी दिन बेहतर टीम से हारने का मामला है. न्यूजीलैंड की टीम […]

नयी दिल्ली : आईसीसी प्रतियोगिता से एक बार फिर सेमीफाइनल में बाहर होने के बावजूद न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने इसे मिथक मानने से इनकार कर दिया और कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ विश्व टी20 के अंतिम चार के मुकाबले में हार किसी दिन बेहतर टीम से हारने का मामला है.

न्यूजीलैंड की टीम ने अपने सभी ग्रुप मैच जीते थे और हालात से बेहतरीन तरीके से सामंजस्य बैठाने के कारण उसे खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा था.कीवी टीम को हालांकि कल रात एकतरफा सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा. विलियमसन ने कल रात टीम की हार के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘नहीं ऐसा नहीं है (यह पूछने पर कि क्या न्यूजीलैंड की टीम मिथक का सामना कर रही है ”

उन्होंने कहा, ‘‘आप प्रत्येक मैच को अलग मैच की तरह लेते हैं. आप अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलने उतरते हैं लेकिन कभी कभी दूसरी टीम बेहतर खेलती है और आप दूसरे स्थान पर रह जाते हो. हमारे साथ आज यही हुआ. हमने कुछ समय पहले ही सेमीफाइनल खेला था और आगे बढे थे. उसमें (दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 50 ओवर के विश्व कप का मुकाबला) हम पहले स्थान पर आए थे. क्रिकेट यही है. ”

न्यूजीलैंड ने छह सेमीफाइनल गंवाने के बाद पिछले साल विश्व कप के फाइनल मे जगह बनाई थी और विलियमसन ने कहा कि टीम को मौजूदा टूर्नामेंट से काफी सकारात्मक पक्ष मिले हैं.विलियमसन का मानना है कि इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने 25 रन कम बनाए और मैच उनकी पारी के अंतिम पांच ओवर में बदल गया जब उन्होंने पांच विकेट खोकर सिर्फ 32 रन जोडे और टीम आठ विकेट पर 153 रन ही बना सकी.
यह पूछने पर कि क्या अंतिम पांच ओवर में खेल इंग्लैंड के पक्ष में हो गया, उन्होंने कहा, ‘‘हां.” विलियमसन ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि हमारी शुरुआत अच्छी थी. हमने संभवत: 25 रन कम बनाये और इंग्लैंड ने डेथ ओवरों में काफी अच्छी गेंदबाजी की जिससे हमारे लिए काफी मुश्किल हो गयी. दुर्भाग्य से हम उतनी अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर पाए जितनी करना चाहते थे.” विलियमसन (32) और कोलिन मुनरो (46) ने बड़े स्कोर की नींव रखी थी लेकिन टीम इसका फायदा नहीं उठा पाई.
कप्तान ने कहा, ‘‘तीन विकेट पर 130 रन मुझे लगता है कि निश्चित तौर पर काफी अच्छा मंच था. हम कुछ और रन बनाना पसंद करते. हमारे प्रयास में कोई कमी नहीं थी. इंग्लैंड ने अच्छी गेंदबाजी की.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >