श्रीलंका को लगा बड़ा झटका, मलिंगा टी-20 विश्व कप से बाहर

कोलंबो : तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा चोट से नहीं उबर पाने के कारण टी-20 विश्व कप क्रिकेट से बाहर हो गये हैं. श्रीलंका क्रिकेट ने शुक्रवार को इसका ऐलान किया. श्रीलंका क्रिकेट ने आगे कहा कि टी-20 पूल खिलाड़ियों को प्रेमदासा स्टेडियम पर अभ्यास मैच में भाग लेना है, जिसके जरिये उपयुक्त विकल्प की तलाश […]

कोलंबो : तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा चोट से नहीं उबर पाने के कारण टी-20 विश्व कप क्रिकेट से बाहर हो गये हैं. श्रीलंका क्रिकेट ने शुक्रवार को इसका ऐलान किया. श्रीलंका क्रिकेट ने आगे कहा कि टी-20 पूल खिलाड़ियों को प्रेमदासा स्टेडियम पर अभ्यास मैच में भाग लेना है, जिसके जरिये उपयुक्त विकल्प की तलाश की जायेगी.

मलिंगा ने भारत आने के बाद न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के खिलाफ अभ्यास मैच नहीं खेले. वह एशिया कप में श्रीलंका के कप्तान थे, लेकिन सिर्फ पहला मैच खेला. इसके बाद उन्होंने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया और एंजेलो मैथ्यूज ने कमान संभाली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >