ललित मोदी ने कहा, काम करते हुए पारदर्शी रहेंगे

लंदन : विरोधी अमीन पठान के कल अविश्वास प्रस्ताव वापस लेने के बाद ललित मोदी के राजस्थान क्रिकेट संघ का अध्यक्ष बने रहने का रास्ता साफ होने के बाद आईपीएल के इस पूर्व आयुक्त ने राज्य संघ को ‘पारदर्शी’ बनाने का वादा किया. लंदन के रह रहे ललित ने ट्वीट किया, ‘‘हम अपने काम में […]

लंदन : विरोधी अमीन पठान के कल अविश्वास प्रस्ताव वापस लेने के बाद ललित मोदी के राजस्थान क्रिकेट संघ का अध्यक्ष बने रहने का रास्ता साफ होने के बाद आईपीएल के इस पूर्व आयुक्त ने राज्य संघ को ‘पारदर्शी’ बनाने का वादा किया.

लंदन के रह रहे ललित ने ट्वीट किया, ‘‘हम अपने काम में पारदर्शी रहेंगे और अपने क्रिकेटरों को फलने फूलने का पूरा मौका देंगे. आरसीए में क्रिकेट को हमेशा प्राथमिकता दी जाएगी.” टीम राजस्थान अभी बीसीसीआई के अंतर्गत टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही है और मोदी ने कहा कि वह आरसीए का पुराना गौरव लौटाने के लिए काम करेंगे. ललित मोदी ने साथ ही बुनियादी ढांचे में सुधार पर भी जोर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >