गैरेथ बेल ने विराट कोहली के स्पोर्ट कोनवो का समर्थन किया

नयी दिल्ली : रियाल मैड्रिड के सुपरस्टार गैरेथ बेल ने आज भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली के सोशल नेटवर्किंग स्टार्ट-अप उपक्रम ‘स्पोर्ट कोनवो’ के लिए अपने समर्थन की घोषणा की. ‘स्पोर्ट कोनवो’ कोहली का लंदन स्थित तकनीकी स्टार्ट-अप है. कोहली इंडियन सुपर लीग में हिस्सा लेने वाली टीम एफसी गोवा के सहमालिक भी हैं. यह […]

नयी दिल्ली : रियाल मैड्रिड के सुपरस्टार गैरेथ बेल ने आज भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली के सोशल नेटवर्किंग स्टार्ट-अप उपक्रम ‘स्पोर्ट कोनवो’ के लिए अपने समर्थन की घोषणा की. ‘स्पोर्ट कोनवो’ कोहली का लंदन स्थित तकनीकी स्टार्ट-अप है. कोहली इंडियन सुपर लीग में हिस्सा लेने वाली टीम एफसी गोवा के सहमालिक भी हैं.

यह वह प्लेटफार्म है जहां प्रशंसक अपने पसंदीदा खेल के बारे में बात करते हैं. कोहली ने ट्विटर के जरिये रियाल मैड्रिड के बेल के समर्थन की सूचना दी. बेल ने अपने संदेश में यह दावा किया कि वह भारतीय टेस्ट कप्तान और क्रिकेट के प्रशंसक रहे हैं. भारतीय टेस्ट कप्तान के लिए स्पोर्ट कोनवो एक ऐसा अवसर उपलब्ध कराता है जिसके जरिये वे अपने प्रशंसकों से जुड़ सकें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >